फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City's pollution was lowest in a year, AQI reached 66

Jhajjar-Bahadurgarh News: साल में सबसे कम रहा शहर का प्रदूषण, 66 पहुंचा एक्यूआई

Sat, 06 Jul 2024 06:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 06 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
City's pollution was lowest in a year, AQI reached 66
बहादुरगढ़ में साफ बना मौसम।
बहादुरगढ़। जुलाई का महीना प्रदूषण के लिहाज से राहत भरा रहा। महीने की शुरूआत से ही प्रदूषण का स्तर कम चल रहा है और लोग साफ हवा में सांस ले रहे हैं। लेकिन शुक्रवार का दिन प्रदूषण के लिहाजा से सबसे बेहतर रहा। शुक्रवार को एक्यूआई 66 दर्ज किया गया इस साल में सबसे कम रहा। बारिश और तेज हवाओं का चलाना इसकी वजह माना जा रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 7 जुलाई तक प्रदूषण का स्तर ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार को हवा की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रही।
विज्ञापन

दिल्ली के नजदीक होने के कारण बहादुरगढ़ की हवा बेहद खराब श्रेणी में रहती है। इसके अलावा बहादुरगढ़ में औद्योगिक इकाइयां भी काफी अधिक हैं इस वजह से प्रदूषण से लिहाजा से बहादुरगढ़ हमेशा ही संवेदनशील रहा है। दिवाली क आसपास तो एक्यूआई 300 से अधिक पहुंच गया था। लोगों को आंखों में जलन की शिकायतें हो गई थी। इस वजह से एनजीटी की पाबंदी की मार भी शहर ने झेली। लेकिन जुलाई का महीना प्रदूषण के लिहाजा से राहत भरा रहा है। 2 जृन को छोड़ दें तो महीने के पांच दिन एक्यूआई 100 से कम रहा। शुक्रवार को ये 66 पर पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार ये साल में सबसे कम है। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी प्रदूषण का स्तर संतोषजनक रह सकता है। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह संतोषजनक से सामान्य रहेगा। शनिवार को हवा की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे और 7 जुलाई को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
विज्ञापन

क्यों बढ़ता है प्रदूषण
पीएम 2.5 में बढ़ोतरी की वजह सड़कों पर उड़ने वाली धूल है। शहर में इस धूल को खत्म करने के लिए अब तक कोई प्रभावी योजना नहीं बनी है, जबकि ये लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। निर्माण कार्य तो धूल उड़ने की वजह है ही, साथ ही सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खुदाई और फिर मिट्टी को जहां का तहां छोड़ देने की प्रवृत्ति की वजह से पीएम 2.5 की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसे खत्म करने के लिए जरूरी है कि सिविक एजेंसियां योजनाबद्ध तरीके से काम करें। निर्माण स्थलों को खुला न रखा जाए और जहां भी धूल, मिट्टी और निर्माण सामग्री पड़ी हो, उसे तुरंत सड़कों से हटा लिया जाए। सड़कों पर गाड़ियों की चलने की वजह से ही ये धूल उड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तारीख
एक्यूआई

1 जुलाई

98

2 जुलाई
106

3 जुलाई
99

4 जुलाई 92

5 जुलाई
66
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed