फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City traders met with the Deputy Commissioner to complain about the failure to clear the drains of waste on time.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नालों की गंदगी समय पर नहीं उठाने पर डीसी से मिले शहर के व्यापारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
City traders met with the Deputy Commissioner to complain about the failure to clear the drains of waste on time.
13jjrp12- लघु सचिवालय में डीसी से मिलने पहुंचे व्यापारी। स्रोत-व्यापार मंडल
झज्जर। आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक नालों से निकली गंदगी नहीं उठने पर व्यापारी मंगलवार को डीसी से मिले। डीसी ने उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक के व्यापारी दोनों ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गर्ग और नीरज पोपली के नेतृत्व में डीसी से मिले। उन्होंने कहा, एक हफ्ते पहले नगर परिषद ने आनान-फानन में नालों की सफाई करवाकर सड़क पर मलबा डाल दिया लेकिन सात दिन बाद भी अभी तक नहीं उठाया है।
विज्ञापन

जो स्लैब और लेंटर तोड़े गए उसे नालों के ऊपर अभी तक नहीं रखा गया है। ब्लॉक में सड़क पर मलबा फैलने से तीन दिन दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद रखी। अभी नाले भी पूरी तरह से साफ नहीं है। खुले नाले ढाई फीट चौड़े होने पर ग्राहक त्योहार के समय में दुकानों पर नहीं चढ़ पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सड़क से मलबा हटवाकर और नालों को स्लैब सेस ढककर व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा, पालिका बाजार के प्रधान रामानंद दलाल, धर्मेंद्र कुमार, उमेश गोयल, प्रेम पोपली, संजय नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed