फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City council will not give land to Godhan Seva Samiti

नगर परिषद बेसहारा गायों के लिए गोधन सेवा समिति को नहीं देगी जमीन

Thu, 25 Aug 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
City council will not give land to Godhan Seva Samiti
बहादुरगढ़। नगर परिषद गोवंश आश्रय स्थल बनाने के लिए गोधन सेवा समिति को जमीन नहीं देगी। बोर्ड की बैठक में पार्षदों के विरोध के बाद ये प्रस्ताव पास नहीं हो सका। वेस्ट जुआं ड्रेन पर पावर हाउस के निकट महाराजा दक्ष प्रजापति के नाम पर द्वार बनाने का प्रस्ताव भी पास नहीं हुआ।
विज्ञापन

हालांकि शहर के पार्क, नाली, सड़कों की मरम्मत सहित कई प्रस्ताव पास हुए। शहर में बंदरों को पकड़वाने के लिए टेंडर दिया जाएगा।
बैठक में गोवंशियों को रखने लिए गोधन सेवा समिति को सेक्टर-9 बाईपास के निकट जमीन देने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया, लेकिन वार्ड 13 के पार्षद मोहित राठी ने इसका विरोध किया। उन्होंने संस्था के बारे में ही जानकारी मांग ली। इस पर कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल ने प्रस्ताव स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

कई पार्षदों नेे नगर परिषद की जमीन पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया। कहा कि नप की सभी जमीनों की पैमाइश कराकर उनकी चारदीवारी कराई जाए। शहर में नंदीशाला खोलने के मुद्दे पर कई पार्षदों ने कहा कि शहर में कई गोशाला हैं। इसलिए इसकी जरूरत नहीं है। ऐसे में सत्ता पक्ष का ये प्रस्ताव गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वेस्ट जुआं ड्रेन पर महाराजा दक्ष द्वार बनाने के प्रस्ताव पर पार्षद विनोद और राजेश ने विरोध कर दिया। विनोद कुमार ने कहा कि यह द्वार उनके वार्ड में प्रस्तावित है लेकिन उसकी सहमति ही नहीं ली गई। बैठक में मांग रखी कि किसी भी वार्ड में इस तरह का कोई भी कार्य कराया जाता है और बैठक में एजेंडा रखा जाता है तो संबंधित पार्षद की स्वीकृति जरूर ली जाए। इसका सभी ने समर्थन किया और प्रस्ताव को रद्द हो दिया।
शहीद कैप्टन कुलदीप सिंह द्वार बनेगा
नप की बैठक में रेलवे रोड के मुहाने पर महाराज अग्रसेन द्वार बनाने के प्रस्ताव पर पार्षदों द्वारा आपत्ति जताई गई तो बताया गया कि रेलवे रोड के मुहाने पर शहीद कैप्टन कुलदीप सिंह राठी द्वार बनाया जाएगा और उस पर उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इस रोड का नामकरण भी उनके नाम से ही होगा। रही बात महाराजा अग्रसेन द्वार की तो उसे अग्रवाल कालोनी के आसपास इसे बनाया जाएगा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में नप उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा आदि पार्षद शामिल रहे।

नगर परिषद की बैठक में पास हुए प्रमुख प्रस्ताव
बोर्ड की बैठक में पास हुए प्रस्ताव
-उपस्थिति के लिए बायोमीट्रिक मशीन खरीदी जाएंगी।
-सभी वार्डों में गली-नाली की मरम्मत होगी।
-सभी पार्कों की मरम्मत होगी।
-बंदरों को पकड़वाने के लिए टेंडर होंगे।
- कार्यालय के लिए दो बोलेरो गाड़ी खरीदेंगे
-स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के ठेका देंगे।
-फोगिंग के लिए तेल खरीदा जाएगा।
-सार्वजनिक शौचालयों की होगी मरम्मत
- पानी के दो नए टैंकर लिए जाएंगे
- दो मोबाइल शौचालयों की होगी खरीद
-कूड़ा संग्रह केंद्रों की चहारदीवारी पर होगी पेंटिंग
-सफाई कर्मियों के लिए वर्दी,जूते, नई ट्राली खरीदी जाएगी
.........वर्जन
नगर परिषद की बैठक बहुत अच्छे माहोल में संपन्न हुई। दो प्रस्तावों को छोड़ बाकी सभी प्रस्ताव पास हो गए। महाराजा दक्ष प्रजापति द्वार बनाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है और गोधन सेवा समिति को जमीन दान देने का प्रस्ताव स्थगित किया गया है। इस प्रस्ताव से पहले नगर में परिषद की जमीन की पैमाइश करावाई जाएगी और उसकी चहारदीवारी करवाई जाएगी।
--सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़
-फोटो 1 : नगर परिषद बोर्ड की बैठक में बहस करते पार्षद।
-फोटो 2 : बैठक में मौजूद प्रधान सरोज राठी, उप प्रधान राजपाल पाले और ईओ अरुण नांदल।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed