फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City Council Got occupied government land, bhadurgarh news

नगर परिषद ने हटवाया सरकारी जमीनों से कब्जा

Fri, 13 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Fri, 13 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

नगर परिषद ने सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। शहर के पुराना कच्चा बेरी रोड पर वर्षों से कब्जा करके बनाई गई चारदीवारी को परिषद ने बृहस्पतिवार को तोड़ दिया। नगर परिषद की ओर से अचानक हुई इस तोड़फोड़ कार्रवाई का शुरूआत में तो लोगों ने काफी विरोध किया। बाद में शांति से तोड़फोड़ अभियान में पूरा सहयोग किया। अवैध कब्जे से खाली कराई जमीन पर नगर परिषद अब पार्क विकसित करने की योजना बना रही है। यह पार्क स्वर्ण जयंती योजना के तहत विकसित होगा।
नगर परिषद के एमई भारत भूषण ने बताया कि कच्चा बेरी रोड़ का रास्ता 66 फुट चौड़ा है। इसके करीब 30 से 40 फुट रास्ते पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। कुछ जमीन पर कब्जा करके लोगों ने पक्के मकान भी बना रखे हैं जिन्हें नोटिस देकर खाली करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 66 फुट चौड़े कच्चा बेरी रोड पर स्वर्ण जयंती योजना के तहत पार्क विकसित किया जाएगा। करीब 800 मीटर लंबा ये पार्क झज्जर रोड पर स्थित छोटूराम पार्क के साथ-साथ बहादुरगढ़ माइनर तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एमई भारत भूषण के अनुसार पार्क बनाने का काम करीब 6 महीने में पूरा होगा और इस पर 40 लाख तक का खर्चा होगा। पार्क में अनेक तरह के झूले व हरियाणवी संस्कृति को दर्शाते स्टेच्यू भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिषद की जितनी जमीनों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है उन सब कब्जों को हटवाया जाएगा और लोगों की सहूलियत और विकास के लिए उन जगहों को विकसित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को अचानक से हुई इस कार्यवाही में परिषद के तोड़ फोड़ दस्ते ने करीब 60 चारदीवारी ढहाई हैं। कुछ अवैध कब्जा धारकों ने खुद कब्जा हटाने की बात कहकर नगर परिषद से कुछ समय की मांग भी की है। जिस पर उन्हें खुद कब्जा खाली करने के लिए एक दिन की मोहल्लत दी गई है। आपको ये भी बता दें कि कब्जा धारकों ने केवल परिषद की जमीन ही नहीं बल्कि वाटर वर्क्स की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर पक्के मकान बना रखे हैं। ऐसे में जल आपूर्ति विभाग को भी अपनी जमीन खाली करवाने के लिए कार्यवाही जल्द शुरू करनी चाहिए। अन्यथा  कब्जा और पुराना और पुख्ता होता चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed