फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City council challans 35 people who did not apply masks

नगर परिषद ने मास्क न लगाने वाले 35 लोगों के काटे चालान

Tue, 27 Apr 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
City council challans 35 people who did not apply masks
दुकानदारों के चालान काटते नप के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना संक्रमण के बए़ मामलों को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पूरी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। एक तरफ रात्रि कर्फ्यू के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से नाकेबंदी की वाहनों की जांच का अभियान शुरू किया हुआ है। वहीं शहर में मास्क न लगाने वाले दुकानदारों व ग्राहकों के चालान काटने का कार्य नगर परिषद की तरफ से शुरू कर दिया गया है। दो दिन में नगर परिषद की तरफ से 35 लोगों के चालान काटे गए है। उन पर 17500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम हर रोज दुकानदारों व ग्राहकों के मास्क न लगाने के चालान काट रही हैं। वही लगों को लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर परिषद की तरफ से जहां शहर में सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों में नगरपालिका की टीमें लोगों के चालान भी काट रही हैं। नगर परिषद की टीमों ने रविवार को 20 व सोमवार को 15 लोगों के चालान काटे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से मास्क न लगाने वाले व नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। यह कार्य निरंतर रूप से जारी रहेगा।
- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed