फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Children had fun in the parks due to sunshine

धूप खिलने से पार्कों में बच्चों ने की मस्ती

Mon, 31 Jan 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children had fun in the parks due to sunshine
धूप खिलने से पार्कों में बच्चों ने की मस्ती
विज्ञापन

बाजारों में ग्राहकों की रही भीड़, सुबह-शाम हो रही ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। कोहरे और शीतलहर से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। धूप खिलने से लोग घरों से निकले। इससे बाजारों में अपेक्षाकृत ज्यादा रौनक रही। धूप के कारण बच्चों ने घरों और पार्कों में जमकर मस्ती। बुजुर्गों ने धूप का आनंद लिया।
नए साल के बाद से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी दिन में खिली धूप लोगों को राहत देती है तो कभी धूप के बीच सर्द हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देती है। कई दिनों बाद रविवार को दिन में निकली धूप से लोगों के चेहरे खिले दिखे। बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। वहीं शाम को धूप जाते ही सर्दी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। ठंड हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देख लोग घरों में कैद हो गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। तेजी धूप खिल सकती है। किसानों का कहना है कि सर्दी से फसलों को फायदा होगा। वहीं दिन में धूप निकलने से फसल की ग्रोथ बढ़ रही है। आगे पाला पड़ने व कोहरा अधिक होने पर भी फसलों में नुकसान होने का डर है। अब तक फसल अच्छी है। इससे रिकॉर्ड पैदावार हो सकती है।
विज्ञापन

वहीं रविवार को पूरे दिन तेज धूप खिलने से बाजार में रौनक रही। लोग खरीदारी करने के लिए दुकानों पर पहुंचे। पार्कों में बच्चों ने जमकर मौज-मस्ती की। सुबह करीब नौ बजे से धूप खिल गई थी। शाम को ठंड में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि किसानों को कहना है कि गेहूं की फसल के लिए आवश्यक है, लेकिन पाले से सरसों की फसल में नुकसान है। सरसों की फसल में इस समय फलियां आ चुकी हैं। पाले के कारण फसल के दानों में पानी बन जाता है। जिससे सरसों के उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा। इससे पहले बारिश व तेज हवाओं के कारण किसानों की अगेती सरसों की फसल झुकी हुई है। जिसके कारण किसानों को पहले ही नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मौसम में परिवर्तन आया है। कई दिनों से धूप खिल रही है। इससे फसलों को भी कुछ हद तक फायदा होगा। सुबह-शाम तो ठंड का प्रकोप ज्यादा रहता है, लेेकिन दोपहर को धूप निकलने से ठंड का अहसास नहीं होता है। - इंद्र सिंह,कृषि उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed