फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Child Marriage Prohibition team stopped child marriage in Jhajjar

Jhajjar News: बरात आ चुकी थी... सजा था मंडप, फेरों से पहले पहुंची पुलिस और मच गई खलबली

Sat, 22 Feb 2025 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 22 Feb 2025 05:53 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर में सात फेरों से पहले ही शादी को रोक दिया गया। दूल्हे वाले बरात लेकर आए हुए थे और फेरों की तैयारी चल रही थी। इससे पहले ही कुछ ऐसा हुआ की वहां हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Child Marriage Prohibition team stopped child marriage in Jhajjar
शादी - फोटो : adobe stock

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में एक शादी समारोह में अचानक पुलिस टीम पहुंच गई। बरात आ चुकी थी और फेरों की तैयारी चल रही थी। शादी में पुलिस के पहुंचने से समारोह में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। इसके बाद जो हुआ उससे सब हैरान हो गए। दरअसल जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय की टीम ने दुल्हन की उम्र की जांच की तो पाया कि वह नाबालिग है और यह बाल विवाह हो रहा था। 

विज्ञापन


जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय की टीम की सतर्कता से गांव छारा में एक बालिका को वधू बनने से बचाया गया। लड़की की उम्र महज 16 साल और दूल्हे की उम्र 25 साल पाई गई। ऐसे में दूल्हा और दुल्हन की आयु में 9 साल का अंतर पाया गया। 
विज्ञापन


बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंद्र कौर को सूचना मिली थी कि गांव छारा में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है। बरात लाइन पार बहादुरगढ़ से आनी थी। परिवार व लड़की को महिला थाना झज्जर कार्यालय में बुलाया गया। कार्यालय में सहायक धर्मेंद्र व एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था से कर्मजीत, कोमल देवी, संदीप जांगड़ा मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने लड़की के परिवार वालों से लड़की के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो परिजनों ने काफी देर बाद दिखाए। जांच में पाया कि दुल्हन बनी लड़की की उम्र 16 साल है। इस पर धर्मेंद्र व एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था की टीम ने परिजनों को समझाया कि आपकी लड़की नाबालिग है, इसलिए उसके बालिग होने तक का इंतजार करें ताकि कोई कानूनी अड़चन न आए। अगर आप नाबालिग लड़की की शादी करते हैं तो आप सभी के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर परिवार सहमत हो गया और शादी को स्थगित कर दिया गया। परिवार ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को बयान दिए कि वह लड़की की बालिग होने पर शादी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed