फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   chikengunia treatment, treatment started, patients got relief, bahadurgarh

आखिर तीन सप्ताह बाद शुरू हुई चिकनगुनिया की जांच, मरीजों को मिली राहत

Mon, 26 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Mon, 26 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
chikengunia treatment, treatment started, patients got relief, bahadurgarh
सैंपल लेता एलटी - फोटो : bureau
स्वास्थ्य विभाग ने आखिरकार नागरिक अस्पताल में काफी दिनों के बाद चिकनगुनिया के सैंपलों की जांच शुरू कर दिया है।  तीन सप्ताह से अधिक पहले यहां पर इस बीमारी की जांच के लिए किट भेज दी गई थी, लेकिन मशीन इंस्टाल किए जाने को लेकर देरी हो रही थी। ऐसे में जांच प्रभावित हो रही थी और लोगों को मजबूर होकर प्राइवेट लैब व हॉस्पिटलों में जेबें ढीली करके जांच करानी पड़ रही थी।
विज्ञापन


लेकिन अमर उजाला ने इस समस्या को लेकर प्रमुखता से मरीजों की आवाज उठाई। जिसके चलते अब सोमवार से चिकनगुनिया के सस्पेक्टेड सैंपलों की जांच का काम भी शुरू हो गया। ऐसे में लोगों ने अमर उजाला का थैंक्स भी जताया। 
विज्ञापन


पहले दिन अस्पताल में ही इलाज के लिए आए दो मरीजों के सैंपल जांच के लिए लिए हैं। जबकि प्राइवेट सेंटर संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं जिनके यहां कार्ड टेस्ट में चिकनगुनिया रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है उनके सैंपल भी अस्पताल की सेंटीनल सर्विलेंस लैब में भिजवाने के लिए कहा है ताकि उन्हें एलाइजर रीडर से टेस्ट कर उनकी रिपोर्ट तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले काफी समय से लोग बुखार, डेंगू मलेरिया व चिकनगुनिया जैसे लक्षणों से पीड़ित होकर इलाज के लिए खूब आ रहे हैं, लेकिन अस्पताल की लैब में मलेरिया व डेंगू की जांच तो हो रही थी लेकिन चिकनगुनिया की जांच का कार्य किट मौजूद होने के बाद भी मशीन के इंस्टाल न किए जाने के चलते प्रभावित ही पड़ा था। पिछले तीन सप्ताह से इसकी किट शो-पीस बनी हुई थी। जांच कार्य न होने पर मरीज यहां की व्यवस्थाओं को लेकर खूब सवाल उठा रहे थे लेकिन अब सोमवार से चिकनगुनिया की जांच के लिए सैंपल लेने का काम शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है।

सेंटीनल सर्विलेंस लैब में कार्यरत एलटी दयानंद का कहना है कि कमरा नंबर-20 में इस बीमारी की जांच के लिए सैंपल लेने का काम शुरू हो गया। पहले दिन दो सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा जो अन्य सस्पेक्टेड सैंपल हैं या फिर कार्ड टेस्ट में प्राइवेट से पाजिटिव मिले हैं उन्हें भी कन्फर्म करने के लिए लगाया जाएगा। अब लैब में नियमित तौर पर सस्पेक्टेड मरीजों के सैंपल लेकर उनकी जांच करते हुए रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पहले दिन दो व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। एक साथ कई लोगों के सैंपल जांचे जाएंगे और जल्द ही उनकी रिपोर्ट भी मिल जाएगी। 


बता दें कि अमर उजाला ने चिकनगुनिया की जांच न होने को लेकर पखवाड़ा भर में कई बार मरीजों की आवाज उठाई। जिसके कारण ही अब अस्पताल में जांच सुविधा शुरू हो पाई। 13 सितंबर से लेकर 15, 17, 22 व 24 के चिकनगुनिया की जांच शुरू नहीं, कब होगी चिकनगुनिया जांच, किट होने के बावजूद जांच शुरू नहीं संबंधित समाचार में बॉक्स प्रकाशित किया था। इस पर अब विभाग ने संज्ञान लेते हुए आखिरकार जांच का कार्य शुरू करवाते हुए मरीजों को राहत देने का काम किया है। अस्पताल में यह जांच शुरू होने से मरीजों के 500 से लेकर 600 रुपये तक बचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed