{"_id":"65aea9b1b086b119310272c4","slug":"chief-minister-will-gift-six-projects-worth-rs-1561-lakh-tomorrow-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7401-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री कल देंगे 1561 लाख की छह परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री कल देंगे 1561 लाख की छह परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झज्जर में लगभग 1561.4 लाख रुपये की 6 योजनाओं और परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी डीसी शक्ति सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 24 जनवरी को जिला हिसार से प्रदेश भर की 146 योजनाओं और परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए प्रदेशवासियों को तोहफा देंगे। इन प्रोजेक्ट्स में जिला झज्जर की आधा दर्जन योजना व परियोजना शामिल हैं।
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा बेरी शहर में 443.91 लाख रुपये की लागत से तैयार हर्बल पार्क से शिव चौक वाया तिकोना पार्क तक की सड़क और माता भीमश्वरी देवी मंदिर के समीप 405.43 लाख रुपये की लागत से तैयार धर्मशाला का लोकार्पण करते हुए बेरीवासियों को सौगात देंगे। इसी प्रकार गांव खाचरोली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 329 लाख रुपये की लागत से निर्मित सात क्लास रूम, प्राचार्य कक्ष,स्टाफ रूम, गर्ल्स कॉमन रूम, दिव्यांग, विद्यालय स्टाफ, लड़के और लड़कियों के शौचालयों का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेगे।
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री गांव मातनहेल में विकास एवम पंचायत विभाग द्वारा 216.26 लाख रुपये की लागत से तैयार ब्लाक कार्यालय भवन और गांव जैतपुर में 76.80 लाख रुपये की लागत से तैयार स्वास्थ्य विभाग के उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव खुडड्न में 90 लाख रुपये की लागत से राजकीय प्राथमिक स्कूल में बनने वाले पांच क्लास रूम, प्राचार्य कक्ष, दिव्यांग,विद्यालय स्टाफ, लड़के और लड़कियों और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शौचालयों का शिलान्यास मुख्यमंत्री के करकमलों से किया जाएगा। जिला की इन छह परियोजनाओं का नागरिकों को पूरा लाभ मिलेगा।