फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Mela in Badli today.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Mela in Badli today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 26 जुलाई को बादली स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में एक दिवसीय अंत्योदय मेले का आयोजन होगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा मेले का उद्देश्य पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

एडीसी जगनिवास ने बताया कि प्री-काउंसलिंग टीमें लगातार लाभार्थियों से संपर्क कर रही हैं ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की सूची पहले ही उपलब्ध कराई जा रही है। मेले में 19 विभाग अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ देंगे। इनमें हाईटेक व मिनी डेयरी, भेड़-बकरी व कुक्कुट पालन, वीटा बूथ आवंटन, मातृशक्ति उद्यमिता, नारी ई-रिक्शा, सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी केयर, कंप्यूटर प्रशिक्षण, स्वरोजगार, सावधि ऋण, कौशल विकास, चालक प्रशिक्षण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मधुमक्खी पालन, मशरूम खेती और मत्स्य संपदा जैसी योजनाएं शामिल हैं। रोजगार विभाग, रेडक्रॉस, सीएससी, शहरी स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास विभाग भी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


बादली एसडीएम विशाल ने सभी विभागों को सुबह 9 बजे से पहले स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं और पात्र लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले में पहुंचकर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed