{"_id":"63e15775d9442767172c5131","slug":"chicken-traders-attacked-with-sticks-one-serious-jhjhar-news-c-17-1-58876-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकान में बैठे मुर्गा व्वयसायियों पर लाठी-डंडों से हमला, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकान में बैठे मुर्गा व्वयसायियों पर लाठी-डंडों से हमला, एक गंभीर
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देर रात को अपनी दुकान में बैठे दो मुर्गा व्यवसायियों पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। लाठी, डंडों से प्रहार किए गए। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। घायल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में रोशनलाल ने कहा है कि कुछ समय से वह गांव जाखोदा में रह रहा है। यहां रहने वाले बिहार मूल के बबलू के साथ उसने गांव के अड्डे पर दुकान कर रखी है। उनका मुर्गा खरीदने का व्यवसाय है। कई बार गाड़ी रात के वक्त आती है। इसलिए दुकान पर रहना पड़ता है। इसी सिलसिले में गत चार फरवरी की रात को वह और बबलू दुकान पर थे। करीब ढाई बजे चार-पांच अज्ञात युवक आए। उनके हाथों में लाठी, डंडे थे। आते ही उन्होंने हमला शुरू कर दिया। बेरहमी से मारपीट की। मारपीट करते वक्त कह रहे थे कि हम खरीदवाएंंगे तुमको मुर्गे। आगे से काम करना ही बंद कर दोगे। मारपीट के बाद धमकी देकर वे भाग गए। फिर हमने अपने साथी दिनेश को सूचना दी। उसने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बबलू की हालत गंभीर थी। उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
उधर, आसौदा पुलिस ने रोशनलाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। हमलावर कौन है, इसका पता नहीं चल पाया है। न ही किसी पर शक जताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --