{"_id":"577c0ea64f1c1b78467f9cdc","slug":"chhara-village-jhajhar-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पहले की चोरी, फिर जलाए कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में पहले की चोरी, फिर जलाए कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव छारा में सोमवार को किसान के घर को निशाना बनाते हुए चोरों हाथ साफ कर दिया। अज्ञात शख्स ने पहले सोने के जेवरात, नकदी चुराई और बाद में उसके घर में आग लगा दी। यही नहीं उसके प्लॉट को भी नहीं छोड़ा। इसमें कपड़े व कुछ अन्य सामान भी जल गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए मकान मालिक के बयान पर केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र किसी कार्य से बहादुरगढ़ आया हुआ था। उसकी पत्नी इलाज के लिए पीजीआई गई हुई थी। बेटी सोमवती अमावस्या के चलते खेत में ज्योत लगाने के लिए गई थी। इसी बीच दोपहर के वक्त अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर अलमारी से चार तोले सोने की एक चेन, चार तोले के दो सोने के कड़े, साढ़े तीन हजार की नकदी भी चुरा ली। यही नहीं रसोई गैस सिलेंडर को फ्रिज खाली करके उसमें रख दिया। इसके अलावा घर में रखे कपड़ों में आग लगा दी। इससे कुछ अन्य घरेलू सामान भी जल गया। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो कमरे खुले हुए, अलमारी में बिखरा हुआ सामान व जले हुए कपड़े देखकर सकपका गए।
विज्ञापन
यही नहीं सुरेंद्र के मकान में सोमवार को चोरी और आगजनी की गई और मंगलवार को उसके ही प्लाट को भी किसी ने निशाना बनाना चाहा। यहां पर भी आग लगा दी गई। प्लॉट में रखा कुछ सामान भी इसमें जल गया। मात्र 24 घंटे के अंदर ही दो जगह पर आगजनी की घटना को अंजाम दिए जाने के पीछे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इसमें किसी जानकार का तो हाथ नहीं है। मांडोठी चौकी इंचार्ज योमेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और गहन छानबीन करते हुए केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन