फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chaos in hospital after a woman's death

महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Wed, 23 Feb 2022 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Chaos in hospital after a woman's death
झज्जर। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि महिला के इलाज में अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही की। पुलिस ने महिला के शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जौंधी गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को उसकी मां सुशीला (60) को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका आरोप है कि बार-बार पूछने के बावजूद भी वहां का मेडिकल स्टॉफ उसकी मां की हालत में सुधार होने की बात कहता रहा, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार की रात को इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। सुनील का आरोप है कि इलाज के नाम पर अस्पताल का स्टॉफ सिर्फ खानापूरी करता रहा। यदि समय रहते उसकी मां का सही से उपचार किया जाता तो उनकी मौत नहीं होती। सुनील ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में उसे इंसाफ दिए जाने की मांग की है। उधर इस मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि शिकायत में अस्पताल स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। फिलहाल शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed