{"_id":"5f5a6c7a8ebc3e446b4412a8","slug":"changing-environment-daughters-are-complaining-by-reaching-the-police-station-itself-sonia-bahadurgarh-news-rtk5729820163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा माहौल, बेटियां खुद थाने पहुंचकर कर रही हैं शिकायत : सोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा माहौल, बेटियां खुद थाने पहुंचकर कर रही हैं शिकायत : सोनिया
विज्ञापन
बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे से लगातार बेटियों को जागरूक किया जा रहा है। प्रदेश में माहौल बदल रहा है। हमारी बेटियां अन्याय, शोषण को बर्दाश्त नहीं कर रहीं। थाने पहुंचकर खुद के साथ हुई आपबीती बताने से पीछे नहीं हैं। ऐसा इसलिए है कि थानों में बेटियों व महिलाओं को अच्छा माहौल मिल रहा है। उनकी हर तरह की शिकायत पर महिला पुलिस उनकी मदद कर रही है। यह दावा किया हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने। वे वीरवार को बहादुरगढ़ में महिला पुलिस थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत में सोनिया अग्रवाल ने महिलाओं व बेटियों से आह्वान किया कि अगर उनके साथ सामाजिक तौर पर कुछ भी गलत होता है तो वे अपनी आवाज बुलंद करें। इसकी शिकायत तुरंत महिला थाना में दें। इसके बाद उनकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। यदि महिला थाने में उनके साथ किसी तरह का व्यवहार ठीक नहीं होता है तो इसकी शिकायत वे उनसे कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अन्याय को बेटियां सहन न करें। महिलाओं की मदद के लिए आयोग का भी गठन किया गया है। उन्होंने सरकार द्वारा कानूनों में किए गए बदलावों के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म होता है तो सरकार ने ऐसे दरिंदों के खिलाफ कड़े कानून बनाए हैं। सरकार ऐसे आरोपियों को निश्चित रूप से फांसी की सजा दिलाई जाएगी।
उन्होंने सरकार की स्कीमों का बखान किया और बताया कि समय-समय पर सरकार की ओर से महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें बीमा योजना, सुरक्षा कार्ड योजना, आयुष्मान योजना सहित अन्य कई शामिल हैं। इन योजनाओं का लाभ आज प्रदेश की हर बेटी व महिला को मिल रहा है। इनके प्रचार-प्रसार के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाता है। समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।