फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chandigarh bus service started from Palwal via Gurugram and Badli via KMP.

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी के रास्ते पलवल से वाया गुरुग्राम और बादली शुरू हुई चंडीगढ़ बस सेवा

Sun, 24 Nov 2024 07:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Nov 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh bus service started from Palwal via Gurugram and Badli via KMP.
बादली। क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़ के लिए सुगम और सस्ता सफर मिलेगा। क्योंकि गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए पलवल डिपो की ओर से बस सेवा शुरू की गई है। इसके तहत 3 वोल्वो बस गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए सेवाएं देने लगी हैं। तीनोंं बसें बादली से कुंडली-मानेसर-पलवल से शुरू की गई हैं। गुरुग्राम से तीन बस चलेंगी जो अपने तय समयानुसार चंडीगढ़ पहुंचेंगी।
विज्ञापन

ये बस निर्धारित समयानुसार चंडीगढ़ से वापस गुरुग्राम के लिए भी चलेंगी। रास्ते में बादली, राई, पानीपत न्यू बस स्टैंड, करनाल, पिपली, अंबाला कैंट, जीरकपुर व चंडीगढ़ के सभी स्टेशनों के लिए उनकी दूरी अनुसार किराया तय किया गया है। डीआई दीपक ने बताया कि यह सभी बसों का स्टॉप केएमपी हाईवे पर ही है। इस रूट से जाने में समय भी कम लगेगा। जाम से भी निजात मिलेगी और यात्रियों का समय और पैसा बचेगा। गुरुग्राम के जीएम प्रदीप अहलावत ने बताया कि इस रुट पर बस चलने से यात्रियों को बहुत ज्यादा सुविधा हो रही है और सवारियों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन


इन शहरों को होगा लाभ
बस सेवा शुरू होने से गुरुग्राम, बाढ़सा, बादली, राई, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला कैंट, जीरकपुर व चंडीगढ़ से आने-जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचाएंगी। बस बादली टोल से ही केएमपी पर चल रही है और वापस भी बादली टोल पर ही उतर रही है। ऐेसे में बादली क्षेत्र के लोगोंं को ज्यादा लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय और किराया कम
यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए पहले जहां 800 रुपये किराया देना होता था जो कि केएमपी रास्ते से चलने पर किराया भी 640 रुपये ही देना पड़ रहा है। केएमपी हाईवे से बस चलेंगी तो उनका समय भी बचेगा। पहली बस गुरुग्राम से सुबह 4 बजकर 30 मिनट, दूसरी बस दोपहर 12 बजे और तीसरी बस रात 9 बजे निकलती है। वापसी में चंडीगढ़ से 11 बजकर 50 मिनट, दूसरी बस शाम 8 बजे और तीसरी बस सुबह 6 बजे गुरुग्राम के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed