फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chances of storm and drizzle from 18th to 21st

Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 से 21 तक आंधी और बूंदाबंदी के आसार

Mon, 17 Jun 2024 04:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Chances of storm and drizzle from 18th to 21st
झज्जर। एक सप्ताह से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि लगातार दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। 19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्री मानसून गतिविधियों से इलाके में मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 18 जून की रात से पंजाब के पश्चिमी जिलों और 19 से 21 जून के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed