फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chance of rain today, yellow alert issued

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Thu, 25 Apr 2024 09:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 Apr 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain today, yellow alert issued
झज्जर। एक बार फिर से जिले का मौसम शुक्रवार को बदल सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में मौसम फिर से करवट लेगा। इस दौरान बादलवाही, कुछ स्थानों पर तेज गति से हवाएं और हल्की बारिश बूंदाबांदी व छिटपुट ओलावृष्टि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि अप्रैल महीने में भी लगातार हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे बने रहे। मई महीने की शुरुआत से ही संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। अप्रैल महीने के अंत में और मई महीने की शुरुआत में तापमान सामान्य से अधिक होने लगेंगे। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लूं अपने प्रचण्ड तेवरों से आगाज करेगी। इसी कड़ी में एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय कल 26 अप्रैल को सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में एक बार फिर से 26-27 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान इलाके पर बादलवाही और तेज गति से हवाएं चलने और हरियाणा एनसीआर दिल्ली के केवल 25-30 प्रतिशत हिस्सों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed