{"_id":"581f7d0a4f1c1bf37eb37a1d","slug":"chamist-of-all-haryana-in-bahadurgarh-training-in-programme-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर के केमिस्ट बहादुरगढ़ में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भर के केमिस्ट बहादुरगढ़ में जुटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश्ा भ्ार के केमिस्ट जुटे
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा राज्य फार्मेसी कौंसिल ने रविवार को शहर में एक दिवसीय राज्यस्तरीय सीपीई सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में प्रदेश भर के करीब 800 केमिस्टों ने फार्मेसी का अपडेटिड प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
सीपीई सेमिनार का आयोजन फार्मेसी कौंसिल ने झज्जर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से किया। सेमिनार में राज्य के अधिकतर जिलों से करीब 800 केमिस्टों/फार्मासिस्टों ने भाग लिया। कौंसिल के अध्यक्ष केसी गोयल और कोषाध्यक्ष अमित नागपाल की देखरेख में सेमिनार आयोजित किया गया।
विज्ञापन
लार्ड शिवा फार्मेसी कॉलेज सिरसा के प्राचार्य यशपाल सिंह और प्रवक्ता जसबीर सिंह ने केमिस्टों को कई तरह की महत्वपूर्ण और नवीनतम जानकारी दी। उन्होंने दवाओं के रखरखाव, आवश्यक तापमान और अन्य कई तरह के उपयोगी तरीके बताए। प्राचार्य सिंगल ने और कौंसिल के अध्यक्ष गोयल ने केमिस्टों से नशीली दवाएं न बेचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे सरकार को तो मदद मिलेगी ही, समाज एक बहुत गंभीर बुराई से बच जाएगा। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए झज्जर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन सेतिया ने बहादुरगढ़ में सीपीई का आयोजन करने के लिए हरियाणा राज्य फार्मेसी कौंसिल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां इस कार्यक्रम के होने से राज्य के कई जिलों के केमिस्टों को लाभ हुआ है। इन सभी केमिस्टों को सीपीई सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।
इसी सर्टिफिकेट के आधार पर अपने लाइसेंस का नवीकरण करा पाएंगे। केमिस्ट एसोसिएशन बहादुरगढ़ के अध्यक्ष ऋषि मलिक, महेंद्र बतरा, हरीश कुमार, कुलदीप गर्ग, अनिल चड्ढा और जिनेंद्र जैन ने भी सेमिनार के आयोजन में योगदान दिया।