{"_id":"689103084b7ec1baf00ae5ba","slug":"challans-were-issued-for-5733-vehicles-and-a-fine-of-rs-32-lakh-42-thousand-was-collected-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116595-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 5733 वाहनों के काटे गए चालान, 32 लाख 42 हजार वसूला गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 5733 वाहनों के काटे गए चालान, 32 लाख 42 हजार वसूला गया जुर्माना
विज्ञापन
-फोटो 63 : बुलेट मोटरसाइकिल का चालान करते टै्रफिक पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस विभाग
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस सख्त है। बीते माह में नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 5733 वाहन चालकों के चालान किए और उनसे जुर्माना वसूला। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने पर 43, बिना लाइसेंस 94, डेंजर यू टर्न 378, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1555, गलत पार्किंग 831, बिना हेलमेट के 307, ट्रिपल राइडिंग 129, बिना सीट बेल्ट लगे 299, बुलेट पटाखा बजाकर दहशत फैलाने के मामले में 11 और ब्लैक फिल्म लगे 48 वाहनों के चालान किए। इन चालकों से 32 लाख 42 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला गया। थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-फोटो 63 : बुलेट मोटरसाइकिल का चालान करते टै्रफिक पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
-फोटो 63 : बुलेट मोटरसाइकिल का चालान करते टै्रफिक पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस विभाग