{"_id":"6668e6ab768cdf080d0ad724","slug":"challan-of-67-vehicles-due-to-blockade-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111008-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नाकाबंदी कर 67 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नाकाबंदी कर 67 वाहनों के चालान
Wed, 12 Jun 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की ओर से सोमवार की रात को सीलिंग प्लान के तहत चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई। नियमों की अवहेलना करने वाले 67 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 5 बिना नंबर प्लेट गाड़ी के चालान शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार जिला में सीलिंग प्लान के तहत विशेष नाकाबंदी की गई। सीलिंग प्लान के तहत 10 जून की रात 8 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक जिला में विशेष नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। जिला में चिन्हित 114 स्थानों पर नाके लगाए गए। जिन पर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए कड़ी नाकाबंदी कर विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट लगे व ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर विशेष निगाह रखी गई। चैकिंग के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 67 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 5 बिना नंबर प्लेट गाड़ी के चालान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी घटना दुर्घटना से निपटने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। पुलिस की मौजूदगी से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है7 साथ ही सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है।