फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chakka jam: Private bus driver beat roadways employees along with colleagues for counter fee, two in critical condition

चक्का जाम : काउंटर फीस को लेकर निजी बस चालक ने साथियों के साथ रोडवेज कर्मचारियों से की मारपीट, दो की हालत गंभीर

Sat, 03 Oct 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chakka jam: Private bus driver beat roadways employees along with colleagues for counter fee, two in critical condition
हरियाणा रोडवेज व प्राइवेट बस चालकों के बीच कांउटर फीस काटने के मामले को लेकर शुक्रवार झगड़ा हो गया। निजी बस चालक की दबंगई के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम कर दिया। आरोप है कि निजी बस चालक ने फोन पर अपने साथियों को बुला दिया और बस स्टैंड परिसर में मौजूद रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसमें पांच कर्मचारियों को चोटें आईं, दो की हालत गंभीर है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि उक्त चालक को स्टैंड पर बस लगाने से पहले काउंटर फीस कटवाने की बात कह रहे थे, लेकिन आरोपी चालक आनाकानी कर रहा था।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड परिसर में मारपीट की जब वे पुलिस कर्मी को लेकर सिटी थाने में शिकायत करने जा रहे थे तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। इस दौरान एक आरोपी ने पिस्तौल तान जान से मारने की धमकी दी। वहीं मामले की सूचना मिलने पर कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी बस स्टैंड पर एकत्रित हो गए और मुख्य गेट के बीचोंबीच बस खड़ी कर रास्ता रोक दिया और बसों का चक्का जाम कर दिया। रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में धरना भी दिया। उन्होंने कहा कि जब पुलिस कर्मियों के साथ प्रधान रामबीर, मुकेंद्र, विनोद, विजय, रविंद्र, इंद्रजीत, कृष्ण थाने में जा रहे थे। उस समय भी हमला किया गया। हमले में इंद्रजीत और विनोद घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने कर्मचारी
मामले की सूचना मिलने के बाद सिटी थाने के एसएचओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और रोडवेज कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन रोडवेज कर्मचारी संगठन इस बात पर अड़े रहे कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वह धरना व चक्का जाम समाप्त नहीं करेंगे। रोडवेज कर्मचारियों ने प्राइवेट बसों को बस स्टैंड में घुसने तक नहीं दिया। इस दौरान निजी बस चालकों को यात्रियों को बस स्टैंड के बाहर से बैठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया है। जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा।
- रामबीर प्रधान, रोडवेज यूनियन।
रोडवेज कर्मचारियों की शिकयत पर कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश कुमार, एसएचओ, शहर झज्जर।
मारपीट की घटना के बाद कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया था। दोनों गेटों में बसें खड़ी कर घटना का विरोध जताया था। लेकिन कुछ समय बाद ही बसों का संचालन शुरू करवा दिया गया था।
- एन के गर्ग, जीएम रोडवेज, झज्जर।

पुलिस को शिकायत देते रोडवेज कर्मी।

पुलिस को शिकायत देते रोडवेज कर्मी।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed