फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chairperson honored Mansi Rathi

Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरपर्सन ने किया मानसी राठी का सम्मान

Fri, 31 May 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 31 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Chairperson honored Mansi Rathi
नप चेयरपर्सन सरोज राठी व गणमान्यजनों के साथ जिला टॉपर मानसी राठी।
बहादुरगढ़। आज बेटियां शिक्षा, चिकित्सा, ज्ञान, विज्ञान सहित सभी क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा कर अपने माता-पिता, गुरुजनों व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। यह बात नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने सराय औरंगाबाद गांव में सीबीएसई में जिला टॉपर मानसी राठी का सम्मान करते हुए कही।
विज्ञापन

मानसी ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। चेयरपर्सन ने मानसी के दादा बलजीत राठी, दादी सावित्री राठी, पिता मंजीत राठी व माता रीना को इस कामयाबी पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करते समय एक लक्ष्य बनाना चाहिए और जब तक वह लक्ष्य उन्हें प्राप्त न हो जाए तब तक उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर लगे रहना चाहिए। इस मौके पर नप के पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी ने कहा कि मानसी राठी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। उन्होंने मानसी राठी से कहा कि भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का परचम लहराकर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाने का काम करें। इस मौके पर सरपंच राकेश राठी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी, भयराम राठी, अंकित,मोंटी, कैलाश, जोंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed