{"_id":"5d7aab808ebc3e939e46f755","slug":"chairman-jhjhar-news-rtk5175999162","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी व पीएनडीटी अवहलेना में आरोपी पूर्व चेयरमैन ईश्वर शर्मा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी व पीएनडीटी अवहलेना में आरोपी पूर्व चेयरमैन ईश्वर शर्मा फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गणेश डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक व पूर्व नपा चेयरमैन ईश्वर शर्मा धोखाधड़ी व पीएनडीटी एक्ट में दर्ज मामले में अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। मामले का मुख्य आरोपी डॉ. राजीव भाटिया को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं पूर्व नपा चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. रणबीर ने बताया कि श्री गणेश डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से एक माह पहले शहर के पूर्व नपा चेयरमैन ईश्वर शर्मा ने एक अल्ट्रासाउंड केंद्र रजिस्टर करवाया था। इस केंद्र को चलाने के लिए उन्होंने गुरुग्राम के डॉ. राजीव भाटिया का लाइसेंस लगाया था। डॉ. राजीव भाटिया गुरुग्राम स्थित अपने घर में अल्ट्रासाउंड करते हुए गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया। इसकी सूचना झज्जर के स्वास्थ्य विभाग को लगी तो टीम ने श्री गणेश डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड जांचने पर सामने आया कि सेंटर में एफ फार्म पर डॉ. राजीव भाटिया के स्कैन किए हुए हस्ताक्षर हैं। वहीं रिपोर्ट पर भी स्कैन के हस्ताक्षर मिले। इतना ही नहीं केवल साधारण कागज पर ही अल्ट्रसाउंड की रिपोर्ट दी जा रही थी, केंद्र के लैटर हेड का भी इस्तेमाल नहीं था।
मशीन सील कर दर्ज करवाया मुकदमा
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केंद्र के निरीक्षण में खामियां मिलने पर डॉ. राजीव भाटिया व संचालक ईश्वर शर्मा के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट की अवहेलना तथा गलत शपथपत्र विभाग को देने के मामले मेें धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। मामले में डा. राजीव भाटिया की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की जांच में नई खामियां भी सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
- डॉ. रणबीर, नोडल अधिकारी, पीएनडीटी।
स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर डॉ. राजीव भाटिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं ईश्वर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जितेंद्र, सिटी थाना प्रभारी, झज्जर।