{"_id":"685af98b090d6efc2104e5bb","slug":"chairman-inspected-the-parks-improvements-will-be-made-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-123227-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरमैन ने किया पार्कों का निरीक्षण, होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरमैन ने किया पार्कों का निरीक्षण, होगा सुधार
Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
24jjrp15- टाउन पार्क का निरीक्षण करते नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी। स्रोत-नप
झज्जर। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने मंगलवार को शहर के टाउन पार्क और एमसी पार्क का दौरा किया। लोगों ने बताया कि यहां पर झूले खराब हैं और कैनोपी जर्जर हालत में है। चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क काे नया रूप दिया जाए। खराब झूलों को ठीक किया जाए। जहां नए झूले लगने हैं, उनको नया लगाया जाए। जर्जर कैनोपी को फिर से नया बनने के लिए निर्देश दिए।
चेयरमैन ने दीवारों पर पेंटिंग, सभी फुटपाथों पर सुंदर लाइट लगाने, पेड़ों के तनों पर रंग करने को कहा। इसके अलावा एमसी पार्क टॉयलेट बनाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर पार्षद जयपाल, किशोर सैनी, प्रतिनिधि जयसिंह, प्रतिनिधि नवीन छाबड़ा मौजूद रहे। इसके अलावा चेयरमैन ने वार्ड एक, तीन और 18 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यों को समय पर पूरा किया जाए।