{"_id":"6483838e7fd0cee23602a7d4","slug":"cet-pass-girls-sought-employment-from-deputy-chief-minister-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-769-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीईटी पास युवतियां ने उपमुख्यमंत्री से मांगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीईटी पास युवतियां ने उपमुख्यमंत्री से मांगा रोजगार
विज्ञापन
झज्जर। दुजाना गांव के श्रीराम धर्मशाला में बनी ई-लाईब्रेरी का निरीक्षण करते करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से छात्राओं ने अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि सीईटी का टेस्ट पास करने के बाद भी युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। सरकार केवल टॉपर्स की भर्ती कर रही है। उन्होंने टेस्ट पास कर चुके सभी युवाओं की भर्ती करने की मांग की।
युवतियों ने बताया कि उनकी बात सुनकर डिप्टी सीएम का कहना था कि इसके बारे में वे उनकी कोई सहायता नहीं कर सकते। यह सिर्फ शिक्षा विभाग का काम है उनका नहीं है। चौटाला ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का युग है,युवा वर्ग के बौद्धिक विकास के लिए सरकार द्वारा गांवों में डिजिटल लाईब्रेरी बनाने का निर्णय लिया गया है। आज प्रदेश भर में लगभग एक हजार ई-लाईब्रेरी बनाने का कार्य चल रहा है,जिसके उपरांत युवाओं को गांव से बाहर लाईब्रेरी में अध्ययन के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने गांव दुजाना में ई-लाईब्रेरी का निरीक्षण करते हुए जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने की बात कही।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले देहात के युवाओं को यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, सेना सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबें उपलब्ध नहीं हो पाती थी, लेकिन ई-लाईब्रेरी बनने से अब हरियाणा का युवा हरियाणा के अलावा राजस्थान, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों में भी अच्छे पदों पर नौकरी पाकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर गांव की जेजेपी जिलाध्यक्ष संजय कबलाना, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी राकेश जाखड़, बीसी सेल के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक सुनील दुजाना, सरपंच मंजू रानी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष मा राजीव दलाल, उपेंद्र कादियान, प्रीतम कुकडोला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
15 अगस्त तक 1500 तालाबों का होगा सुंदरीकरण
चौटाला ने कहा कि गांवों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम उपयोगी साबित हो रहा है,इसके अंतर्गत तालाबों का जीर्णोद्धार के साथ ही सुंदरीकरण किया जा रहा है। उन्होंने 15 अगस्त तक प्रदेशभर में लगभग 1500 तालाबों का जीर्णोद्धार पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीण आंचल को नई दिशा देने का काम हमारी सरकार कर रही है। गांवों में सामुदायिक या सामूहिक केंद्र बनाने की योजना है। जो भी ग्राम एक एकड़ से तीन एकड़ जमीन देगी, उसी पंचायत में सामूहिक केंद्र बना दिया जाएगा। उन्होंने दुजाना पीएचसी के प्राचीन भवन को पुरातत्व विभाग से संरक्षित करवाया जाएगा और पीएचसी का नया भवन बनेगा।