फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Celebrate, but don't break the law... Police will be strict with troublemakers.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जश्न मनाइए, कानून मत तोड़िए...हुड़दंगियों पर पुलिस सख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Celebrate, but don't break the law... Police will be strict with troublemakers.
28jjrp07- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।
झज्जर। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह (एडीजीपी) ने नए साल पर हुड़दंग करने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नए साल के जश्न के दौरान अक्सर तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग, सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव, सड़क पर शोर-शराबा और कानून के उल्लंघन की घटनाएं सामने आती हैं।
विज्ञापन

इस तरह की गतिविधियां न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करती हैं बल्कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं का कारण भी बन सकती हैं। पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि जिले में नए साल की रात और उसके आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों, होटल, क्लब और ढाबों के आसपास पुलिस बल की तैनाती रहेगी। नशे में वाहन चलाने वालों, स्टंट करने वालों, सार्वजनिक शांति भंग करने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम व अन्य संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed