फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CC roads will be constructed in eight wards, at a cost of Rs 2.6 crore.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आठ वार्डों में होगा सीसी गलियों का निर्माण, 2.6 करोड़ की राशि होगी खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
CC roads will be constructed in eight wards, at a cost of Rs 2.6 crore.
16jjrp12- शहर में निर्माणाधीन गली का निरीक्षण करते चेयरमैन जिले सिंह सैनी। स्रोत-नप
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से शहर के आठ वार्डों में अलग-अलग सीसी गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इन पर 2 करोड़ 6 लाख 46 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नगर परिषद की तरफ से 22 दिसंबर को ऑनलाइन टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली जाएंगी। नए साल में निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिस भी फर्म के रेट कम होंगे उनको वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा और दो माह के भीतर गलियों का निर्माण करना होगा। सभी गलियों का निर्माण होने के बाद वह डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड में होगी। यदि कोई दिक्कत आती है तो उसे ठेकेदार स्वयं दोबारा ठीक करेगा।
विज्ञापन

कई का हो चुका निर्माण पूरा, कई जगह चल रहा काम
काफी समय से गलियों की हालत खराब थी और लोग बनवाने की मांग कर रहे थे। अलग-अलग वार्डों में गलियों का निर्माण कार्य हाल ही पूरा हुआ है जबकि कई वार्डों में काम भी चल रहा है जहां खुद नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने दौरा कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों में होगा गलियों का निर्माण
वार्ड नंबर

लागत (₹ लाख)
15 (डिफेंस कॉलोनी) 28.8

8 3.99

2 व 12 35.84
18 38.04
19 40.73

17 35.17

7 23.88

वर्जन
शहर के विभिन्न वार्डों में गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाए गए हैं। नए साल में इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article