फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cash jewelery worth lakhs stolen from two houses

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो मकानों से लाखों के नकदी जेवर चोरी

Mon, 21 Aug 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 21 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cash jewelery worth lakhs stolen from two houses
बेरी। थाना बेरी क्षेत्र के पूर्व जनरल दलबीर सिंह के गांव बिसाहन में चोरों ने एक ही रात में दो घरों में लाखों की चोरी कर डाली। परिवार के सदस्य
विज्ञापन

को अंजाम दिया। सुबह उठने पर घटना का पता चला। पुसिल टीम ने मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाए।
गांव बिसाहन निवासी सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार रात को उनका परिवार घर पर सो रहा था। सुबह जब उठकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से सामान चेक किया तो सोने का मंगलसूत्र, एक चैन 2 तोले की, सोने की अंगूठी व 54 हजार रुपये गायब मिले। चोरी होने की शिकायत बेरी थाने में दी। चोरों ने पास में ही साहिल के घर में घुसकर 21 हजार नकदी चोरी कर ले गए। गांव में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। थाना बेरी के जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि चोरों ने एक घर से 54 हजार नकदी व जेवरात चोरी किए है, वही दूसरे घर से 21 हजार रुपये की नकदी चोरी की है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। जल्द ही चोरी तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed