फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case registered for keeping foreign national in hotel without Form C

Jhajjar-Bahadurgarh News: फार्म सी के बिना होटल में विदेशी नागरिक ठहराने पर केस दर्ज

Thu, 10 Aug 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case registered for keeping foreign national in hotel without Form C
बहादुरगढ़। शहर के ओमेक्स सिटी के नजदीक स्थित एम के होटल में सी फार्म के बिना विदेशी नागरिकों को ठहराए जाने का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने इस संबंध में जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-6 थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-15 ओमेक्स सिटी बहादुरगढ़ में स्थित एम के होटल में विदेशी नागरिकों को ठहराया जा रहा है। जबकि इसकी एवज में कोई सी फार्म नहीं भरा जाता। पुलिस ने होटल में मैनेेजर से पूछताछ की। पूछने पर मैनेजर ने अपना नाम संदीप निवासी महराणा जिला झज्जर बताया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने होटल के रजिस्टर में की जाने वाली इंट्री को चैक किया। इस पर मैनेजर ने रजिस्टर चैक कराया तो उसमें सीरियल नंबर 886, दिनांक 4 जुलाई 2023 पर वांगी हैनचैन, चाइना की इंट्री मिली। इसी तरह सीरियल नंबर 1110 अबदीकादिर मोहम्मद निवासी कीनिया की इंट्री पाई गई। इस बारे में मैनेजर को सी फार्म दिखाने के लिए कहा गया। इस पर मैनेजर ने सीनियर नंबर 886 और 1110 के बारे में पासपोर्ट की फोटो दी। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मैनेजर संदीप ने बताया कि होटल के मालिक महेंद्र गुप्ता हैं उन्होंने ही फार्म सी की पूर्ति किए बिना अपने होटल में विदेशी नागरिकों को ठहराकर धारा 14 फानर्स एक्ट 1946 का उल्लंघन किया है। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने इस संंबंध में केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed