फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case registered against 60 farmers for uprooting the foundation of BJP office

भाजपा कार्यालय की नींव उखाड़ने पर 60 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 15 Jun 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 60 farmers for uprooting the foundation of BJP office
झज्जर। रविवार को शहर के रेवाड़ी रोड पर भाजपा के जिला कार्यालय की नींव उखाड़ने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से शहर पुलिस थाने में दी गई शिकायत पर पुलिस ने 50 से 60 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चार-पांच नामजद व बाकी अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं किसान नेता ने अमित उर्फ चिंटू छारा ने कहा कि अब इस स्थान पर भाजपा कार्यालय नहीं बनने देंगे बल्कि यहां पर किसान भवन बनाएंगे।
विज्ञापन

- ये था मामला
शहर के रेवाड़ी रोड पर भाजपा के जिला कार्यालय का रविवार को भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कार्यालय की आधारशिला रखी थी। लेकिन कार्यक्रम के कुछ समय बाद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान यहां पर काले झंडे लेकर पहुंच गए। परंतु उससे पहले ही प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ व सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी यहां से जा चुके थे। किसान नेता चिंटू छारा व जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में यहां पर पहुंचे किसानों ने जमकर सरकार व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। आक्रोशित किसानों ने गई भाजपा कार्यालय की रखी गई नींव को उखाड़ फेंका था। उसके बाद किसानों ने वहां पर काफी देर तक प्रदर्शन किया और दोपहर बाद वापस लौट गए थे। सोमवार को इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से नींव उखाड़ने वाले किसानों के खिलाफ शहर पुलिस थाने में शिकायत दी है। उसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस के दो बयान
शहर पुलिस थाना प्रभारी नरसिंह से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि न तो कोई शिकायत आई है और न ही मामला दर्ज किया गया है। लेकिन जब डीएसपी नरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि करीब चार-पांच लोगों नामजद व 50-60 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- किसान नेता ने कहा बनाएंगे किसान भवन
किसान नेता चिंटू छारा ने कहा कि उनके खिलाफ जब मामले दर्ज होते हैं तो उनको घी-दूध जैसी खुराक लगती है। अब यहां पर भाजपा का कार्यालय नहीं बनने दिया जाएगा और उसके स्थान पर किसान भवन बनाया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कुुछ लोगों को नामजद व 50-60 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- नरेश कुमार, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed