{"_id":"5f5150358ebc3e53357f92fe","slug":"case-filed-against-10-for-illegal-mining-bahadurgarh-news-rtk5718840146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने के आरोप में 10 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने के आरोप में 10 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। खान एवं भू विज्ञान विभाग रोहतक और झज्जर की टीम ने गांव बामनोली में चल रहे अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया। यहां से टीम ने खनन में लगे कई वाहनों और मशीनों को जब्त कर लिया। टीम ने मिट्टी के अवैध खनन और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत लाइनपार थाना पुलिस को दी। पुलिस ने करीब 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार खान एवं भू विज्ञान विभाग रोहतक-झज्जर के सहायक खनन अभियंता आरएस ठाकरान को सूचना मिली कि गांव बामनोली में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर उन्होंने एक टीम गठित की। जिसमें खनन निरीक्षक मंजीत सिंह, खनन रक्षक सुनील कुमार, खनन रक्षक राजकुमार, ओमप्रकाश और स्पेशल खनन रक्षक जिला चरखी दादरी बिजेंद्र, कुलदीप सिंह, नरेंद्र कुमार और अशोक कुमार के अलावा स्पेशल इंफोरसमेंट टीम हरियाणा (साउथ) शामिल रही। जब वे टीम को लेकर रात करीब 10 बजे गांव बामनोली से टिब्बे की तरफ कच्चे रास्ते पर रेड करने के लिए पहुंचे तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने रास्ता रोक लिया। इस पर टीम ने उक्त चालक काबू कर लिया। बाद में उसको साथ लेकर अवैध खनन वाली जगह पर दस्तक दी गई तो मौके पर सात हाईवा डंपर और दो जेसीबी मशीन की सहायता से ड्राइवर व ऑपरेटर सहित कई लोग खनन करते मिले। जबकि इस स्थान पर नियम के मुताबिक खनन की अनुमति नहीं है। किसी तरह के जरूरी दस्तावेज भी खनन में लगे लोग विभाग अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं कर पाए। पांच हाईवा डंपरों में मिट्टी भरी जा चुकी थी। सारी कवायद गैरकानूनी पाकर अधिकारियों ने बहादुरगढ़ से पुलिस को बुला लिया। पुलिस संरक्षण में अधिकारियों ने कई वाहनों और मशीनों को कब्जे में ले लिया और करीब 10 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।