{"_id":"cb0fb89adf0909c3fb7d8840bbaa17ea","slug":"carried-out-by-the-institution-accused-of-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी को संस्था से किया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपी को संस्था से किया बाहर
jhjhar, Bhadurgarh
Updated Sun, 24 Aug 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक प्रतिष्ठित शिक्षा संस्था के उपाध्यक्ष पर संस्था के स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों ने जहां स्कूल में पहुंचकर आरोपी की पिटाई कर दी, वहीं संस्था के पदाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए उसे सभी पदों से बर्खास्त कर दिया। साथ ही, आरोपी के सभी संस्थानों में प्रवेश पर पाबंदी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
शिक्षा संस्था के उपाध्यक्ष पर आरोप है कि उसने छात्रा को स्कूल में ही बने प्रबंध समिति के कार्यालय में बुलाकर छेड़खानी की। बाद में उसे पैसे का प्रलोभन भी दिया गया। छात्रा ने साहस दिखाते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा के परिजनों ने संस्था में पहुंचकर उक्त आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
बड़ी मुश्किल से उपाध्यक्ष को छुड़वाया गया। संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने छात्रा के परिजनों से माफी मांगते हुए मामले को शांत किया। घटना के बाद गत दिवस संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की एक बैठक स्कूल में हुई, जिसमें आरोपी उपाध्यक्ष को सभी पदों से बर्खास्त करके उसके सभी संस्थाओं में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
आरोपी ने दी सफाई
संस्था के उपाध्यक्ष पद से हटाए गए व्यक्ति का कहना है कि उन्होंने खुद ही अपनी मर्जी से संस्था के तमाम पदों से इस्तीफा दिया है। संस्थान की प्राचार्या उन्हें बदनाम कर रही हैं। इतनी बात करने के बाद उपाध्यक्ष ने फोन काट दिया।
संस्था का पक्ष
शिक्षा संस्था के एक बड़े पदाधिकारी का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोपी उपाध्यक्ष को संस्था से निकाल दिया गया है और उसके प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है। पीड़ित छात्रा के परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी लड़की की सुरक्षा की जिम्मेदारी संस्थान की बनती है। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। साथ में, यह भी निर्णय लिया गया है कि स्कूल गेट पर कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। स्कूल में आने-जाने वाले व्यक्तियों का ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।