{"_id":"63fd0154aa9a7583e80a1ac4","slug":"car-riding-youths-attacked-jagbir-a-resident-of-soldha-jhjhar-news-c-17-1-79217-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कार सवार युवकों ने सोलधा निवासी जगबीर पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कार सवार युवकों ने सोलधा निवासी जगबीर पर किया हमला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव सोलधा में एक व्यक्ति पर कार में सवार लोगों ने हमला कर दिया। पहले पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके पांव में गंभीर चोट आई है। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। गांव के ही एक परिवार के पांच सदस्यों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। सदर थाना पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोलधा गांव के निवासी जगबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह खेतीबाड़ी करता है। रविवार को वह खेतों की तरफ घूमने जा रहा था। रास्ते में मुंडेला रोड पर पीछे से एक कार आई। कार में तीन युवक सवार थे। उन्होंने रास्ता रोक लिया। उनमें से एक युवक ने पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। भागने की कोशिश की तो उन युवकों ने पकड़ लिया। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पांवों में गंभीर चोट आई। ग्रामीण इकट्ठा होने लगे तो हमलावर भाग गए। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं दूसरी तरफ सूचना पाकर सदर थाना से पुलिस अस्पताल में पहुंची और बयान दर्ज किए। घायल जगबीर ने हनित, राहुल, मनजीत, कृष्ण और धर्मबीर आदि पांच नाम पुलिस को दिए हैं। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।