{"_id":"67703446087305eb5d065675","slug":"car-and-auto-collide-in-asoda-village-elderly-man-dies-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111921-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा गांव में कार और ऑटो में टक्कर, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा गांव में कार और ऑटो में टक्कर, बुजुर्ग की मौत
Sat, 28 Dec 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आसौदा गांव के नजदीक कार और ऑटो में टक्कर हो गई। इस हादसे में कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर एक बुजुर्ग को अधिक चोटें आने के कारण चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना आसौदा पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र पुत्र धर्मबीर सिंह निवासी निलौठी ने बताया कि वह सांपला में स्थित एक बैंक में नौकरी करता है। 27 दिसंबर को वह छुट्टी के बाद घर पहुंचा और अपने पिता धर्मबीर व दोस्त ऋषि के साथ मोटरसाइकिल से बहादुरगढ़ सामान लेने के लिए पहुंचा। उन्होंने अपने पिता को जसौरखेड़ी गांव के ऑटो में बैठा दिया। ऑटो में अन्य सवारियां भी थी। ऑटो गांव के लिए बहादुरगढ़ से चला और वह अपने दोस्त ऋषि के साथ बाइक पर बैठकर ऑटो के साथ-साथ चल दिए।
जब वे खरखौदा रोड पर आसौदा गांव के पास बने रेलवे पुल पर पहुंचे तो एक कार आसौदा की तरफ से तेज गति से आई और ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार लोगों को चोटें आई। ऑटो में सवार उनके पिता धर्मबीर भी घायल हो गए। उन्होंने अपने पिता और अन्य दो सवारियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनके पिता की मौत की पुष्टि कर दी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।