{"_id":"fd62ceaa4a7034b4ea29ac97adb8b7b0","slug":"caption-aj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे सपने नहीं देखूंगा तो अहीरवाल की चौधर कैसे आएगी : कैप्टन अजय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे सपने नहीं देखूंगा तो अहीरवाल की चौधर कैसे आएगी : कैप्टन अजय यादव
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि उनको बहुतों ने कहा कि भाजपा में शामिल हो जाएं, लेकिन वे दलबदलू नहीं हैं।
विज्ञापन
कांग्रेेस के तिरंगे में लिपट कर जाएंगे, इसे छोड़ कर नहीं। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के साथ धुर विरोधी रहे राव इंद्रजीत को लपेटा। उनके शब्द बाण न तो मंच पर रुके और न ही पत्रकारों से बातचीत में।
विज्ञापन
कहा अच्छे सपने देखता रहूंगा और अच्छे सपने नही देखेंगे तो अहीरवाल की चौधर कैसे आएगी।
कैप्टन अजय यादव बुधवार को यहां शहीद राव तुलाराम की जयंती में आए थे।
उन्होंने कहा कि मैंने न तो किसी की चमचागीरी की और न ही जमीन की कोई सीएलयू कराई। जो कुछ किया अपनी मेहनत से किया। मंच पर बोले कि झज्जर के लोग तो खुश होंगे क्योंकि उनको एम्स मिला है।
विज्ञापन
रेवाड़ी के लोगों को तो इलाज कराने दिल्ली या फिर जयपुर जाना पड़ता है। रेवाड़ी को कुछ नहीं मिला। हरियाणा की गद्दी अहीरवाल के लोगों को भी मिलनी चाहिए। इसके लिए सपने देखता रहूंगा।
कोई कहता है कि कैप्टन सपने देखते हैं। समाज में कुछ जयचंद हैं जो टांग खींच रहे हैं।