{"_id":"65d4f302b2fb2c20fd03e804","slug":"canter-crushed-a-woman-crossing-the-road-she-died-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105650-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क पार कर रही महिला को कैंटर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क पार कर रही महिला को कैंटर ने कुचला, मौत
Wed, 21 Feb 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर सड़क पार कर रही महिला को कैंटर चालक ने लापरवाही से कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया तथा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना शहर पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विपिन कुमार निवासी चौथाई कुल्ही, इंद्रा नगर, झरिया, धनबाद झारखंड़ व हाल निवासी आर्य नगर बहादुरगढ़ ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे अपनी मां रीना देवी को उनकी कंपनी में छोड़ने के लिए पैदल ही जा रहा था। जैसे ही वह ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के पास पहुंचे तो रोहतक की तरफ से आ रहे एक कैंटर चालक ने उसकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने के बाद कैंटर का पिछला पहिया उसकी मां के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मां को काफी चोटें आई। उसने कैंटर का नंबर देखा और पुलिस को दिया है।