{"_id":"67c60b578012ad760e0f0ac0","slug":"canter-collides-with-car-cow-slaughter-revealed-during-investigation-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-113262-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंटर ने कार में मारी टक्कर, जांच के दौरान गोकशी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंटर ने कार में मारी टक्कर, जांच के दौरान गोकशी का खुलासा
Tue, 04 Mar 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर गायों के भरे कैंटर के चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गायों को गोकशी के लिए लेकर जाया जा रहा था। कैंटर चालक की पहचान नूहं के पत्थोरी गांव निवासी रिजवान के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार, कैंटर की कार में टक्कर हो गई। कार चालक सुनील की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कैंटर में गायों को ठूस-ठूसकर भर रखा था। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पत चला कि गायों को गोकशी के लिए लेकर जाया जा रहा था। बरामद गायों में से ज्यादातर बुरी तरह से जख्मी मिली। पुलिस के अनुसार कुछ गाय मृत भी हो सकती हैं जिसके लिए मौके पर पशु चिकित्सकों की मदद ली जा रही है। वहीं पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और गोकशी के साथ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।