{"_id":"5e7793618ebc3e76987d7974","slug":"buses-are-stoped-from-bahadurgarh-due-to-koeona-bahadurgarh-news-rtk547997956","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू के चलते घरों से नहीं निकले लोग, बहादुरगढ़ को कराया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू के चलते घरों से नहीं निकले लोग, बहादुरगढ़ को कराया सैनिटाइज
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर सैनिटाइज करता कर्मचारी।
- फोटो : Bahadurgarh
कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू आह्वान को पूरा समर्थन मिला। लोगों ने घरों में रहकर अपना वक्त बिताया। शहर के सभी बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। सार्वजनिक स्थानों को प्रशासन द्वारा सैनिटाइज करवाया गया। मेट्रो ट्रेनों का संचालन भी बंद रहा। रेलवे स्टेशन भी सुनसान नजर आया। बस स्टैंड पर भी बसें खड़ी रहीं।
कोरोना वायरस देश में लगातार अपने पैर पसार रहा है। इसको लेकर दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता से इस मुश्किल घड़ी में 22 मार्च रविवार को आह्वान किया गया था कि इस वायरस से बचने के लिए वे सरकार का सहयोग करें। पीएम के आह्वान पर रविवार को लोग अपने घरों में ही रहे। बाजार भी पूरी तरह से बंद रहे। सड़क पर इक्का-दुक्का व्यक्ति ही आता-जाता दिखाई दिया। पुलिस की ओर से उन्हें भी घरों में ही रहने के लिए कहा गया। जिला प्रशासन की तरफ से शहर की सड़कों रेलवे रोड, मेन बाजार, सेक्टर-6 मार्केट, दिल्ली-रोहतक रोड, सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सैनिटाइजर का स्प्रे किया गया। इसमें नगर परिषद के अधिकारी भी मौके पर ही मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
कोरोना वायरस को लगातार फैलने से रोकने के लिए सरकार हर तरह के उपाय कर रही है। रविवार को जहां हरियाणा रोडवेज, भारतीय रेल, डीएमआरसी की मेट्रो रेल सेवा पूरी तरह से बंद रही। सभी रेल गाड़ियां भी बंद रही। 31 मार्च तक रेलवे की ओर से तमाम यात्री और एक्सप्रेस गाड़ियां भी रद्द कर दी गई है। बहादुरगढ़ स्टेशन से प्रतिदिन 40 के करीब गाड़ियां होकर दिल्ली व रोहतक की तरफ जाती हैं। पार्कों में लोग नजर नहीं आए। वहीं दिल्ली मेट्रो भी 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
जनता ने थाली, घंटी व शंखनाद से किया डॉक्टरों व प्रशासन का अभिनंदन
रविवार सुबह 7 से रात 9 बजे तक लगाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे जनता द्वारा थाली, घंटी व शंखनाद करते हुए डॉक्टरों, पुलिस व प्रशासन का अभिनंदन किया। वहीं सरकार का इस संकट की घड़ी में पूरी तरह साथ देने का वादा किया।