फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bus tire burst during Jail Bharo movement, eight ASHA workers injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: जेल भरो आंदोलन के दौरान बस का टायर फटा, आठ आशा कार्यकर्ता घायल

Tue, 26 Sep 2023 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bus tire burst during Jail Bharo movement, eight ASHA workers injured
झज्जर। लघु सचिवालय में सोमवार को आशा वर्कर्स ने धरना प्रदर्शन कर दोपहर 2 बजे जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान प्रशासन की ओर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। करीब 25 रोडवेज की बसों को लघु सचिवालय के सामने खड़ा किया गया था। वहीं भारी संख्या में पुरुष व महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब 700 आशा वर्कर्स ने जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दी। आशा वर्कर्स को रोडवेज बसों में बैठाकर पॉलीटेक्निक कॉलेज में ले जाते रास्ते में एक रोडवेज बस का टायर फट गया। साथ ही स्टेयरिंग भी फेल हो गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया। अचानक ब्रेक लगने से आशा वर्कर्स सीटों व आपस में टकरा गईं। इसमें करीब 8 आशा वर्कर्स घायल हो गईं, जिन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसमें से एक की गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इन यह सभी आशा वर्कर्स बहादुरगढ़ पीएचसी से संबंधित है। आशा वर्कर्स के घायल होने पर अन्य आशा वर्कर्स ने रोष जताते हुए गुरुग्राम बाईपास पर जाम लगा दिया। इससे वाहन चालकों की लंबी लाइन लग गई। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग आधे घंटे तक लगे जाम के चलते लोगों को परेशानी हुई। लगभग तीन घंटे बाद शाम पांच बजे पुलिस ने सभी आशा वर्कर्स को छोड़ दिया। राज्य प्रधान प्रवेश मातनहेल सभी आशा वर्कर्स को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचीं और हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि आगामी 29 को आशा वर्कर्स का प्रतिनिधिमंडल पंचकूला में अधिकारियों से मिलेगा।
विज्ञापन



चालक पर पीछे देखकर गाड़ी चलाने का आरोप
रोडवेज बस का टायर फटने और स्टेयरिंग फेल होने से करीब आठ आशा वर्कर्स को रीढ़ की हड्डी, दांत आंखों में चोट, जिनका इलाज चिकित्सकों की ओर से किया जा रहा है। घायल आशा वर्कर्स ने बताया कि ड्राइवर पीछे देखकर गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रामवीर सिंह विष्णु दत्त और अन्य कर्मचारी नेता सामान्य अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सकों से बात की।
विज्ञापन



इनको लगी चोट
आशा वर्कर दुर्गा, मुकेश, सोनिया, नीतू, मीना, निक्की, सविता, सुदेश को रोडवेज का टायर फटने पर चोट लगी है, जिनका इलाज सामान्य अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं सविता की रीड की हड्डी में चोट लगी है, मुकेश, निक्की की आंख में चोट लगी है तो कई आशा वर्कर्स के दांतों में भी अंदरुनी चोट लगी है, जिनका इलाज सामान्य अस्पताल में चल रहा। वहीं बाद में आशा वर्कर्स सविता को डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed