फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bus mishappining,child&mother death ij jhajjar.

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार से टकराकर पलटी बस, मां-बेटे की मौत

Thu, 28 Apr 2016 01:46 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Thu, 28 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
bus mishappining,child&mother death ij jhajjar.
बस को उठाती क्रेन - फोटो : bureau
बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चों को लेकर घर जा रही एक निजी स्कूल बस की टक्कर स्वीफ्ट कार से हो गई जिसमें बस पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार एक शिक्षिका और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। स्कूल बस में करीब 30 बच्चे सवार थे जिनमें कई बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब एक बजे आरसीएम स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद तीस बच्चों को लेकर वजीरपुर और बाघपुर की ओर जा रही थी तभी गांव वजीरपुर के पास अचानक एक बाइक सवार बस को ओवरटेक कर आगे निकलना चाहा।
विज्ञापन


उसी को बचाने के चक्कर में स्कूल बस के चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बस बेरी की तरफ से रही स्वीफ्ट कार से जा टकराई और बस पटल गई। जिसमें बस में सवार 28 वर्षीय अध्यापिका मंजूबाला और उसके तीन वर्षीय बेटे एकांश निवासी वजीरपुर की मौत हो गई। साथ ही बस में सवार कई बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह नायब तहसीलदार राजबीर कौशिक और आरसीएम स्कूल का स्टाफ व अन्य स्कूलों का स्टाफ व मालिक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर काफी देर तक मशक्कत करने के बाद बस में फंसे स्कूली बच्चों को बाहर निकाला जा सका। बस में फंसी शिक्षिका मंजूबाला और उसके तीन वर्षीय मासूम बच्चे को आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से बेरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया कुछ देर बाद ही बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।
 
कार और बाइक चालक लापता  
घटना के बाद स्वीफ्ट कार और बाइक सवार का कोई अता-पता नहीं है। कार चालक कौन था और उसको उपचार के लिए कहां भर्ती करवाया गया है इस बात का अभी कोई पता नहीं चल पाया हैं। हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि कार चालक को भी चोटें आईं हैं। लेकिन वह मौके से भागकर कहां गया इसका कोई पता नहीं चल पाया है।
 
घंटों जाम रहा बेरी-जहाजगढ़ मार्ग   
सड़क हादसे के बाद बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर करीब घंटे भर तक जाम की स्थित बनी रही। हर आने-जाने वाले ने वाहन खड़ाकर बच्चों को निकालने में जुट गया। जिसके चलते मार्ग घंटों जाम रहा। आस-पास के लोगों ने बस को निकालने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लिया, लेकिन बस को नहीं निकाला जा सका जिसके बाद पुलिस ने झज्जर रोड़वेज डिपो से क्रेन को बुलाया और बस को निकलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो पाया।

गांव वजीरपुर निवासी प्रत्यक्षदर्शी भीमा ने बताया कि बुधवार दोपहर को गांव में सूचना मिली की गावं वजीरपुर के पास स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया है तो सभी गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ पडे़ और बस से बच्चों को निकालने के का कार्य शुरू कर दिया और काफी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पाकर नायब तहसीलदार राजबीर कौशिक, डीएसपी राजीव, थाना प्रभारी कुलबीर, चौकी इंचार्ज संदीप और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे।  

एक साथ दो मौतों से गांव में छाया मातम

 बुधवार को सड़क हादसें में मां बेटे की मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया और आस-पास के लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। एक साथ गांव में दो मौतों की खबर गांव में पहुंचते ही गांव में किसी के घर पर चूल्हा तक नहीं जला। हर कोई मृतक के परिवार को ढाढ़स बंधाने के लिए पहुंच रहा था।


वीरवार को थी परिवार में शादी
 मृतक के परिजन प्रधान जयचंद ने बताया कि वीरवार को परिवार में लड़के की शादी का कार्यक्रम था और जैसे ही बुधवार को सड़क हादसा हुआ तो परिवार में मातम छा गया और जयचंद ने बताया कि उसके भाई सत्यनारायण के घर में लड़के की शादी का कार्यक्रम था और एक साथ दो मौत हो जाने से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed