फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Burned pyre of 17 corona infected, no one was recorded in department's list

17 कोरोना संक्रमितों की जली चिताएं, विभाग की सूची में नहीं किया एक को भी दर्ज

Wed, 28 Apr 2021 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Burned pyre of 17 corona infected, no one was recorded in department's list
झज्जर। जिले में मंगलवार को तीन स्थानों पर 17 लोगों की चिताएं जली। इनमें 11 लोगों का अंतिम संस्कार बहादुरगढ़ की श्मशान भूमि में, 5 लोगों का झज्जर और एक व्यक्ति का बेरी की श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया है। हैरानी की बात यह है मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी सूची में इसका कोई जिक्र नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है फिलहाल प्रशासन की ओर से गठित कमेटी इसकी जांच करेगी कि उनकी मौत कोरोना से हुई है या नहीं उसके बाद ही इनको विभागीय मृतकों की सूची में जोड़ा जाएगा। जिले के कोरोना से मरने वाले लोगों की सूची में फिलहाल तक 108 मृतक ही दर्शाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी व अन्य सामान लेकर पहुंच रहे थे। उनके शव श्मशान भूमि में पहुंचने के बाद नगर परिषद व नगर पालिका के कर्मचारी उनका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। निर्धारित नियमानुसार नगर परिषद व नगर पालिका के कर्मचारी पीपीई किट पहनकर शवों का अंतिम संस्कार श्मशान कर रहे थे। अपनों की चिताएं जल रही थी और परिवार के लोग दूर खड़े देख रहे थे। उनके परिवार के लोग दूर खड़े आंसू बहाते हुए अपनों की चिताएं जलते देख रहे थे, लेकिन कोरोना के कारण वे अपने परिवार के लोगों का अंतिम दर्शन तक नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

झज्जर व बहादुरगढ़ नगर परिषद और बेरी नगर पालिका के कर्मचारियों ने 17 लोगों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रॉटोकॉल के तहत किया गया है।
- अरुण नांदल, ईओ नगर परिषद, झज्जर।
जिन लोगों की मौत हुई है उनके संबंध में फिलहाल प्रशासन की तरफ से गठित की गई कमेटी जांच करेगी। उनकी मौत कोरोना से हुई है तो उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मृतकों की सूची में शामिल किया जाएगा। इनमें झज्जर जिले के भी मृतक हैं और बाहर के भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रणवीर सिंह, नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed