{"_id":"6592ef8e79f37e491a0d0808","slug":"bullet-fired-in-dispute-between-drivers-in-bhaparoda-young-man-hit-in-the-leg-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4608-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भापड़ौदा में वाहन चालकों के विवाद में चली गोली, युवक को पैर में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भापड़ौदा में वाहन चालकों के विवाद में चली गोली, युवक को पैर में लगी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव भापड़ोदा में झगड़े के बाद गोली चल गई। एक युवक के पैर में गोली लगी। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। मामले में एक आरोपी का नाम सामने आया है। पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मांडौठी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल की पहचान राहुल के रूप में हुई है। राहुल गांव भापड़ोदा का रहने वाला है। बताते हैं कि भापड़ोदा में फ्लाईओवर के पास राहुल और अन्य गाड़ी चालक का विवाद हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को वह और उसके दोस्त आशीष तथा मंजीत गाड़ी में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जब झज्जर-सांपला मार्ग पर भापड़ोदा में फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो ब्रेकर के कारण हमारी गाड़ी बंद हो गई। आशीष ने स्टार्ट करने के प्रयास किए, लेकिन नहीं हुई। इस दौरान सांपला की तरफ से एक गाड़ी आई। उस गाड़ी का चालक लगातार हॉर्न बजाने लगा, लेकिन हमारी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो पा रही थी। तभी उस गाड़ी से चालक बाहर निकलकर आया और उसने पिस्तौल तान दी।
पिस्तौल देखकर हम बाहर निकले। पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद उसने आशीष पर भी फायर किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। फिर हमने उसको पकड़ने का प्रयास किया तो पिस्तौल वहीं गिर गई। इसी दौरान गाड़ी से महिला निकलकर आई, उसने भी उनके साथ झगड़ा किया। लोग इकट्ठे होने लगे तो दोनों गाड़ी में बैठकर भाग गए। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं मांडोठी चौकी प्रभारी रणदीप सिंह का कहना है कि भापड़ोदा में झगड़े के दौरान एक युवक को गोली लगी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द से जल्द मामले को सुलझाने का प्रयास रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --