फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bullet fired from child prisoner's leg after doing operation, shift in ward

ऑपरेशन कर बालबंदी के पैर से निकाली गोली, वार्ड में किया शिफ्ट

Sun, 01 Nov 2020 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired from child prisoner's leg after doing operation, shift in ward
झज्जर। हिसार के बाल सुधार गृह से भागे किशोर के साथ झज्जर पुलिस की बहादुरगढ़ सीआईए वन की टीम के साथ बिरधाना गांव के पास शुक्रवार को मुठभेड़ हुई थी। जिससे घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका ऑपरेशन कर पैर से गोली निकाल दी गई है। वहीं आरोपी को बाद पुलिस सुरक्षा के बीच वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल तक अस्पताल में भर्ती होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं डाली गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार उससे पूछताछ करेगी। किशोर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद माछरौली पंजाब नेशनल बैंक में हुई डकैती मामले और हिसार बाल सुधार गृह से भागे बाल बंदियों के मामले में भी पूछताछ करते हुए जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बाल बंदी के खिलाफ पिछले 18 दिन में तीन संगीन मामले दर्ज हुए हैं। जबकि उसके खिलाफ कुल चार मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें तीन जिले के अलग-अलग पुलिस थानों और एक मामला हिसार में दर्ज है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर अप्रैल 2019 में लूट के इरादे से बिहार के रहने वाले एक युवक को चाकू से हमला किया था। जिसने रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

मोबाइल और पैसे देने से इंकार किया तो चाकू से गोदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरजानंद सिंह पुत्र गणेशी सिंह निवासी गांव खजूरवाड़ी जिला अररीया (बिहार) हाल वासी हिंदयाण पाना बेरी ने दिए बयान में कहा था कि उसका भतीजा राजानंद कुमार सिंह पुत्र जगर नाथ सिंह वासी खजूरवाड़ी उम्र 20 साल उसके साथ गांव बेरी में मेहनत मजदूरी का काम करता था। 3 अप्रैल 2019 वह व उसका भतीजा राजानंद दोपहर का खाना खाकर मेहनत मजदूरी के लिए गांव भागलपुरी जा रहे थे। जब समय करीब 3 बजे माता भीमेश्वरी मंदिर बेरी के पीछे भागलपुरी के रास्ते पर पहुंचे तो सामने दो लड़के आए। उन्होंने उसके भतीजे राजानंद का रास्ता रोक लिया और एक लङ़के ने अपनी जेब से चाकू निकाला। वह उसके भतीजे को कहने लगा कि जेब के पैसे और मोबाइल फोन मुझे दे दे। जब राजानंद ने पैसे और फोन देने से मना कर दिया जो इतनी ही देर में दूसरे लड़के ने राजानंद को पकड़ लिया। एक लड़के ने चाकू से राजानंद के पेट, कंधा और कमर पर वार किया। राजानंद को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल बेरी ले गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जोड़ी हत्या की धारा
राजानंद का रोहतक पीजीआई में इलाज किया जा रहा था तो उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने गिरजानंद सिंह के बयान पर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत बाल बंदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन जब राजानंद की मौत हो गई तो हत्या की धारा भी इसमें जोड़ दी गई। इस मामले का फैसला भी नहीं आया था कि आरोपी बाल सुधार गृह से भाग गया।
पुलिस ने कहा बैंक डकैती में था शामिल
बेरी क्षेत्र निवासी आरोपी किशोर के बारे में पुलिस का कहना है कि बाल बंदी गृह से भागने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 21 अक्टूबर को माछरौली की पंजाब नैशनल बैंक में डाका डाला है। उसके पास घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद हुई है। उसके अलावा एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पांच बदमाश बैंक से सात लाख 11 हजार रुपये व गार्ड की बंदूक लेकर फरार हुए थे।

आरोपी के खिलाफ चार मामले दर्ज
मुठभेड़ के बाद काबू किए गए बेरी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में चार मामले दर्ज हो चुके हैं। झज्जर जिला के अलग-अलग पुलिस थानों में तीन मामले दर्ज हैं। जिनमें बेरी पुलिस थाने में 20 साल के युवक की हत्या करने, हिसार में बाल बंदी गृह से भागने, माछरौली पुलिस थाने में पंजाब नेशनल बैंक में डकैती डालने व दुजाना पुलिस थाने में पुलिस टीम पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है।
ऑपरेशन के बाद आरोपी किशोर को वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफतार कर पूछताछ की जाएगी।
- रविंद्र कुमार, प्रभारी सीआईए-वन, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed