फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bullet fired at young man sleeping in Barahi village, hand in hand

बराही गांव में घर में सो रहे युवक पर चलाई गोली, हाथ में लगी

Wed, 31 Mar 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired at young man sleeping in Barahi village, hand in hand
बहादुरगढ़। आपसी रंजिश को लेकर गांव बराही में सोमवार की देर रात दो युवक एक घर में घुस गए और वहां सो रहे एक युवक पर गोलियों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। थाना लाइनपार पुलिस ने घायल की शिकायत पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बराही गांव में सोमवार की रात अपने घर में सो रहे हरिओम पुत्र चांद सिंह पर घर का दरवाजा खोलकर हमला कर दिया गया। इसमें उसके हाथ समेत शरीर के कई अन्य अंगों पर चोटें आई हैं। हरिओम ने आरोप लगाया है कि रात के समय गांव में रहने वाला मलवा व उसके साथ एक अन्य घर में घुसे और कहने लगे कि मुकदमा वापस कर ले, अन्यथा जान से मार देंगे। इसके बाद उक्त दोनों ने उस पर फायर कर दिया। इस हमले की आवाज सुनकर अन्य लोग भी जाग गए। मौका पाकर दोनों वहां से फरार हो गए। थाना लाइनपार पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed