{"_id":"698b99dfd54657d876012f70","slug":"bulldozers-were-used-to-demolish-illegal-constructions-in-three-sectors-demolishing-three-houses-and-four-shops-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121058-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन सेक्टरों में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, तीन मकान और चार दुकानें ढहाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन सेक्टरों में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, तीन मकान और चार दुकानें ढहाईं
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ के सेक्टरों में तोड़फोड़ कार्रवाई करती जेसीबी व मौके पर मौजूद अधिकारी। स्रोत एच
बहादुरगढ़।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने मंगलवार को अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की। चार सेक्टरों में अवैध रूप से बनाए गए तीन मकान और चार दुकानें और एक अवैध कॉलोनी के 500 मीटर लंबे रास्ते को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई सुबह से दोपहर बाद तक लगातार जारी रही।
पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और एसडीओ कृष्ण मलिक बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी विजय राठी, जेई अजय और जेई विकास के नेतृत्व में पूरी टीम ने अभियान को अंजाम दिया। टीम ने बुलडोजर की मदद से सेक्टर-13 में सरकारी जमीन पर बन रहे मकान का तोड़ा है।
इसके बाद सेक्टर दो में 4 दुकानें व दो मकानों को अवैध निर्माण के आरोप में तोड़ा है। सेक्टर-10 के पास काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी ने सरकारी जमीन पर करीब 500 मीटर लंबा रास्ता बना लिया था। इसे भी बुलडोजर की मदद से उखाड़ दिया।
विज्ञापन
संपदा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सेक्टरों में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।