{"_id":"683a132e70f5958a35083b44","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-encroachment-shopkeepers-angry-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115113-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में गुस्सा
Sat, 31 May 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 31 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : दुकानों के बाहर लगे रोलिंग शेड को जेसीबी से हटाता नप दस्ता। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में नासूर बन चुके अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद और यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पहली बार बुलडोजर लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारियों की मौजूदगी में टीम दस्ते ने दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को हटाया। वहीं सड़कों पर रखे सामान को भी तोड़फोड़ करने के साथ जब्त भी किया। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में रोष है और उन्होंने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें चेताया कि वे सड़क पर सामान रखने से बाज नहीं आए तो 15 दिनों बाद फिर से इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार की दोपहर बाद ट्रैफिक पुलिस एसीपी दिनेश कुमार, एसएचओ विकास कुमार, नगर परिषद के एसआई सुनील हुड्डा के नेतृत्व में टीम दस्ते ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई। पहले दिल्ली-रोहतक रोड पर कई जगह सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त किया।
विज्ञापन
वहीं रेलवे रोड पर दुकान संचालकों ने अवैध तरीके से कई-कई फुट तक रोलिंग शेड लगाकर कब्जा किया था, इसे गन्ने के रस के कोल्हूओं के साथ दस्ते ने जेसीबी से उखाड़ दिया।
ट्रैक्टर ट्राॅलियों में काफी दुकानदारों का सामान भी टीम दस्ते ने जब्त किया। नगर परिषद व पुलिस की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। रेहड़ी वाले टीम के पहुंचते ही इधर-उधर गलियों में चले गए। जबकि फुटपाथ पर सामान रखकर बेचने वाले अपना सामान समेटते दिखे।
दुकानदार रवि कुमार, राहुल, राकेश समेत कई अन्य ने कहा कि पुलिस और नगर परिषद को अतिक्रमण हटाने के दौरान चालान काटने व सामान जब्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए, न कि बुलडोजर लेकर सामान को तोड़फोड़ करना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी उन्होंने इसी तरह सामान रखकर अवरुद्ध पैदा किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
तोड़फोड़ कार्रवाई पर बिफरे दुकानदार
काफी समय बाद पुलिस व नगर परिषद टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर सड़क पर उतरी। टीम दस्ते ने किसी की न सुनते हुए अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की। इससे दुकानदार बिफर गए। पुलिस और नप की कार्रवाई का विरोध किया और दुकानदार इकट्ठे होकर नप कार्यालय पहुंचे। यहां पर नगर परिषद ईओ और ट्रैफिक पुलिस के एसीपी दिनेश कुमार से बातचीत की। हालांकि अधिकारियों ने दुकानदारों ने साफ शब्दों में कहा, दुकानदार केवल अपने शटर तक ही सामान रखें, फुटपाथ व सड़क पर सामान न रखें। अगर दुकानदारों ने हद पार कर सामान रखा तो कार्रवाई जारी रहेगी।
वर्जन
दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के लिए चेतावनी दी गई है। यदि अतिक्रमण किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को पुलिस व प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।