फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ...Brother, unemployment has increased so much that just don't ask, how will the government agree to the tax?

Jhajjar-Bahadurgarh News: ...भाई बेरोजगारी इतनी बढ़गी है के बस पूछो मत, सरकार बेरा ना के कर कै मानेगी

Tue, 17 Sep 2024 04:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
...Brother, unemployment has increased so much that just don't ask, how will the government agree to the tax?
-फोटो 62 : हुक्के पर बैठकर चुनावी चर्चा में मशगूल बुजुर्ग व युवा। संवाद
पंकज रोहिल्ला
विज्ञापन


बहादुरगढ़। विधानसभा चुनाव की चर्चा शहर में सभी जगहों पर सुनी जा सकती है। उसी क्रम में शहर में हुक्का पीते कुछ बुजुर्गों को भी अपने तजुर्बे बयां करते सुना जा सकता है। निजामपुर रोड पर एक कार्यालय पर कुछ बुजुर्ग और युवा चुनावी चर्चा में मशगूल थे। सभी अपनी-अपनी राय दे रहे थे। कुछ बिना किसी उम्मीदवार का समर्थन करते अपना पक्ष रख रहे थे। लोगों ने कहा कि वैसे तो चुनाव महापर्व पर चर्चा तो हर किसी की जुबान पर होती है। पार्टी समर्थक बुजुर्ग तर्क और अपनी पार्टी नेताओं के काम को गिनवाने में पीछे नहीं हट रहे थे। चर्चा के दौरान निकलकर आया कि भाई बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि बस पूछो मत सरकार बेरा न के कर कै मानेगी।


वहीं, हुक्का पी रहे कुछ लोगों का कहना था कि वह पार्टी नहीं प्रत्याशी व प्रत्याशी के काम और नीयत को देखकर ही वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि अबकी बार बहादुरगढ़ में चुनावी समीकरण अलग हैं। पार्टी प्रत्याशियों के साथ-साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी भी ताल ठोके हुए हैं। परनाला गांव निवासी प्रेम राठी ने कहा कि अगर उन्हें कोई भी प्रत्याशी सही नहीं लगा तो वह नोटा दबाकर लोकतंत्र के महापर्व में अपना कर्तव्य निभाएंगे। बुजुर्गों का कहना है कि हम पार्टी नहीं प्रत्याशी देखकर वोट करेंगे जो हमारी समस्याओं को हल करेगा और पहले किस प्रत्याशी ने शहर में कितने काम करवाए, यह देखकर वोट करेंगे। वहां बैठे बुजुर्ग नेताओं के काम करवाने के तरीकों और उनके व्यवहार को देखकर भी आंकलन कर रहे हैं। कुछ लोग नेताओं की रैली में भीड़ के हिसाब से भी हार जीत का आंकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed