फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Broken roads in sectors, no shops, work going on with assurances

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टरों में टूटी सड़कें, न कोई दुकान, आश्वासनों से चल रहा काम

Mon, 03 Jul 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Broken roads in sectors, no shops, work going on with assurances
झज्जर। प्रदेश सरकार की तरफ से गठित कमेटी ने कई शर्तों के साथ नए सेक्टरों में स्टिल्ट प्लस चार मंजिला के निर्माण की सिफारिश को सेक्टर वासियों ने सही ठहराया है। जिससे सेक्टरों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही लोगों ने कहा है कि सरकार सेक्टरों में सुविधाएं भी मुहैया कराए। जिससे सेक्टर जल्द विकसित हो सकें। झज्जर में फिलहाल दो सेक्टर हैं और वर्षों बीतने के बाद भी आज तक ये पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर वासियों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में लोगों को जमीन काफी महंगी मिलती है और परिवारों को शहरी क्षेत्र में रहने के लिए बहु मंजिले मकान बनाने पड़ते हैं। सरकार की तरफ से तीन मंजिल से अधिक मंजिल तैयार करने पर रोक लगा दी थी। जिससे निर्माण कार्य रुक गए थे। अगर सरकार इसे मंजूरी देती है तो लोगों को फायदा होगा। सेक्टर छह की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि शहर में सेक्टर छह व नौ हैं। इनके रोड पूरी तरह से टूट चुके हैं। सीवर व्यवस्था बदहाल है। पानी निकासी के नाले टूट चुके हैं। बिजली आपूर्ति भी सही नहीं है। सेक्टर में यातायात व शिक्षा के लिए स्कूल तक नहीं हैं।
विज्ञापन

- लोगों की प्रतिक्रिया
कमेटी का फैसला सही है। सरकार को इसे मंजूरी देनी चाहिए। वहीं सुविधाएं भी मुहैया करवानी चाहिएं। ताकि सेक्टर जल्दी विकसित हो सके।
- जय सिंह पूनिया, प्रधान आरडब्ल्यूए, सेक्टर 6।
सेक्टर में सुविधाओं की कमी है। न सीवर ठीक हैं और ना सड़क, सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है।
- राजकुमार देशवाल, सचिव आरडब्ल्यूए, सेक्टर 6।
सरकार अगर कमेटी की रिपोर्ट को हरी झंडी देती है तो लोगों के रुके हुए निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
- रोहताश जाखड़
सेक्टर में पूरी तरह से अनदेखी का शिकार है। किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सेक्टरों में गांव जैसी भी सुविधा नहीं हैं।
- सुभाष जाखड़।
आरडब्ल्यूए सेक्टर में सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से बार-बार आग्रह करती है, लेकिन समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो रहा है।
- नरेश कौशिक।
सरकार की तरफ से सेक्टरों में भवनों की मंजिलों के निर्माण पर रोक को हटाना चाहिए। जब बड़े बडे़ शहरों में बहु मंजिली इमारत बन रही है तो सेक्टरों में रोक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार।
जब सरकार सेक्टरों में कई मंजिले फ्लैट तैयार कर रही है तो आमजन पर भी भवन की मंजिल बनाने पर रोक नहीं होनी चाहिए।
अशोक कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed