फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Broken meter box in Bahu's market, fear of accidents

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहु के बाजार में टूटे मीटर बॉक्स, हादसों की आशंका

Wed, 12 Jun 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 12 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Broken meter box in Bahu's market, fear of accidents
साल्हावास। गांव बहु स्थित मुख्य बाजार में खंभों पर लगे बिजली के मीटरों के बॉक्स टूटने से हादसे की आशंका है। बाजार में लोगों का आवागमन रहहा है ऐसे में लोगों को हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

व्यापारी अनिल अग्रवाल, संजय मित्तल, संजय, राकेश, प्रदोष, नीरज ने बताया कि गांव के मुख्य बाजार में जगमग योजना के तहत घरों से हटाकर बिजली के खंभों पर बिजली मीटर लगाए गए हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद ही बिजली मोटरों के ऊपर लगे बॉक्स टूट गए। इस कारण इनमें लगे तार क्षतिग्रस्त हालत में है। बिजली मीटर जमीन से मात्र दो फीट की ऊंचाई पर है। बाजार में भीड़ काफी अधिक रहती है। कई वाहन भी यहां से गुजरते हैं। ऐसे में इन तारों से छूने पर करंट लगने का डर बना रहता है। इनके आसपास से बच्चे भी गुजरते हैं। वे भी इनकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

गलियों में भी यही हाल है। बच्चे आसपास गली में ही खेलते हैं। बारिश के दिनों में चिंगारियां खंभों पर लगे मीटर के बॉक्स से उठती रहतीं हैं। टूटे बाक्स से हादसे का डर बना हुआ है। समय रहते यदि इन मीटरों पर दोबारा से बॉक्स नहीं लगाए गए तो कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन मीटरों के ऊपर न तो बॉक्स लगाए जा रहे हैं न ही मीटरों को हटाकर ऊंचाई पर लगाया जा रहा है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed