{"_id":"68a4d9881f41fb94bf0a3094","slug":"broken-boxes-of-meters-installed-on-poles-in-kila-mohalla-risk-of-accident-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116895-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: किला मोहल्ला में खंभों पर लगे मीटरों के टूटे बॉक्स, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: किला मोहल्ला में खंभों पर लगे मीटरों के टूटे बॉक्स, हादसे का खतरा
विज्ञापन
-फोटो 63 : किला मोहल्ला में खंभे पर लगे मीटर टूटे पड़े और मौजूद लोग। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। वार्ड 25 के अंतर्गत आने वाले किला मोहल्ला में लगे बिजली के खंभों पर लगे लगभग सभी मीटर बॉक्स टूटे हुए हैं। कुछ मीटर तो बारिश का पानी लगने से खराब भी हो चुके हैं। मीटर से रिडिंग ले रहे कर्मचारी को धर्मवीर सैनी ने कहा कि ये मीटर बॉक्स टूटे है। इनको बदलवाया जाए। इसकी शिकायत उन्होंने निगम के एसडीओ और जेई से भी की है। उन्होंने अधिकारियों से मीटर बॉक्स को बदलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गली में बच्चे खेलते रहते हैं। टूटे मीटरों और खुले तारों से हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। कोई भी दुर्घटना हो सकती है। किला मोहल्ला निवासी प्रेमी, कमला, बबीता, बीर सिंह, मुकेश, रमेश, सुशीला, दयानंद ने भी बिजली निगम के अधिकारियों से खंभों पर लगे मीटरों को ठीक कराने की मांग की।
-फोटो 63 : किला मोहल्ला में खंभे पर लगे मीटर टूटे पड़े और मौजूद लोग। स्रोत पाठक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
-फोटो 63 : किला मोहल्ला में खंभे पर लगे मीटर टूटे पड़े और मौजूद लोग। स्रोत पाठक